रायगढ़ में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट, वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट IADVL की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार CUTICON 2026 का आगाज़ शनिवार 14 नवंबर को हो गया, दीप प्रज्जवलन और अतिथियों के स्वागत की औपचारिकताओं के बाद शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। दो चरणों के सत्र में डाॅक्टर दीपिका शर्मा ने ओरल लो-डोज़ मिनोक्सिडिल विषय पर अपने अनुभव साझा किये, वहीं डाॅक्टर संप्रीति सेंदूर ने AGA (एलोपेशिया एरीटा/एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया) में इंट्रालेशनल ड्यूटैस्टराइड विषय पर, डाॅक्टर मैत्रेयी पण्डा (भुवनेश्वर) ने बच्चों की त्वचा संबंधी (पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजी) आपातकालीन स्थितियां विषय पर अपनी रिसर्च प्रस्तुत की, जिसके चेयरपर्सन डॉ विक्रांत साव(नागपुर) थे। भुवनेश्वर के ही डाॅक्टर विश्वनाथ बेहरा ने दुर्लभ जेनोडर्मेटोसिस (आनुवंशिक त्वचा रोग) का निदान और
क्लिनिकल लक्षणों से लेकर मॉलिक्यूलर डायग्नोसिस तक चरण-दर-चरण दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, डाॅक्टर शुक्र दशोरे ने त्वचा और बालों के विकारों में एक्सोसोम (exosomes) की भूमिका पर अपना शोध प्रस्तुत करते हुए सत्र को ज्ञानवर्धक बना दिया। मॉडरेटर डॉक्टर भव्य स्वर्णकार ने रिटक्सिमैब (rituximab) और इम्यूनोसप्रेसिव दवाओं के साथ पेम्फिगस (pemphigus) के प्रबंधन को लेकर अपने निजी अनुभव साझा किये, इस दौरान पैनलिस्ट के तौर पर डॉक्टर संजीव चौधरी, डॉक्टर विक्रांत दास और डॉक्टर सत्याकी गांगुली मौजूद रहे। वीडियो वर्कशाप के तहत् बोटुलिनम टॉक्सिन (चेहरे का ऊपरी हिस्सा) और उसके उन्नत प्रयोग का प्रदर्शन भी हुआ जिसकी माडरेटर डॉक्टर प्रिया दिवाकर और पैनलिस्ट डॉक्टर इशाद अग्रवाल, डॉक्टर अभिषेक डी. वर्मा, डॉक्टर अनीश समयम रहे। PRP (पीआरपी) में होने वाली गलतियां एटॉपिक डर्मेटाइटिस के प्रबंधन में हालिया प्रगति विषय पर माडरेटर डॉक्टर मनोज अगरवाला ने अपनी बात रखी, पैनलिस्ट के तौर पर डॉक्टर मैत्रेयी पांडा, डॉक्टर अभिषेक मडके, डॉक्टर पूजा पांडे मौजूद रहे।




क्लास्कोटेरोन (Clascoterone): एंड्रोजन को रोकना, व्यक्ति को नहीं, आज मुहांसे (एक्ने), कल एलोपेशिया (बाल झड़ना) विषय तर डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने, डर्मेटोलॉजी में बायोलॉजिक्स विषय पर डाॅक्टर मानस चटर्जी ने, डर्मेटोलॉजी में गंभीर ADRs (प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं) का प्रबंधन विषय पर डाॅक्टर अंकिता श्रीवास्तव ने, लेप्रा रिएक्शन (कुष्ठ रोग से जुड़ी प्रतिक्रिया) पर डाॅक्टर भूषण माडके ने, वायु प्रदूषण और कॉन्टैक्ट एलर्जी विषय पर डाॅक्टर सत्याकी गांगुली ने अपने निजी अनुभवों के आधार पर ज्ञानवर्धक बातें रखीं, वहीं असिस्टेंट क्विज़ मास्टर डॉ. भव्य स्वर्णकार के संयोजन में क्विज़ का आयोजन भी हुआ। सेमीनार के पहले का समापन होटल श्रेष्ठा के सेकेंड फ़्लोर के स्टरलाइट हाॅल में कोलकाता से आये रॉक बैंड “ट्रैप” की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ। इस पूरे आयोजन में चेयरमेन डाॅक्टर पीयूष अग्रवाल, सेक्रेटरी डाॅक्टर राकेश पटेल, वाईस प्रेसिडेंट डाॅक्टर दिलीप सा, ट्रेज़ेरार डाॅक्टर अखिलेश बेहरा और जाॅईंट सेक्रेटरी डाॅक्टर नवल पटेल सहित CUTICON 2026 ऑर्गेनाईज़िंग कमेटी के सभी सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं यही वजह है कि बाहर से आये सभी डेलिगेस्ट व्यवस्थाओं को लेकर बेहद संतुष्ट नज़र आ रहे हैं। CUTICON 2026 के आयोजन में डर्मेटोलाॅजी से जुड़ी तक़रीबन 40 विश्वसनीय दवा कंपनियों के स्टाॅल भी लगे हैं जहां सभी डेलिगेस्ट चिकित्सा विशेषज्ञ पहुंचकर जानकारी हासिल करते दिखे।








































