OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

शैक्षणिक तौर पर उम्मीद से कहीं ज़्यादा कारगर रहा IADVL का CUTICON 2026, अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञों से मिली आयोजन को भरपूर सराहना

बेहतर टीमवर्क से मिली आयोजन को ऐतिहासिक सफलता : डाॅ. पीयूष अग्रवाल, प्रेसिडेंट

बीते रविवार को होटल श्रेष्ठा में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट IADVL के छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय एनुअल कांफ्रेंस CUTICON 2026 का गरिमामय समापन हुआ। शैक्षणिक काॅन्फ़्रेंस के दूसरे दिन क्विज़ मास्टर डाॅ.सेनकधिर वंधन द्वारा प्रश्न उत्तरी का संचालन किया गया, डॉ.नवनीत कौर द्वारा कमज़ोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों की सुरक्षा: टीकाकरण के लिए एक व्यावहारिक गाइड विषय पर अपने अनुभव साझा किये गये। डॉ.सामू और डॉ.अनिल सिन्हा द्वारा डर्मेटोलॉजी में फ़ेशियल फैट ग्राफ्टिंग: वॉल्यूम वापस लाने से लेकर त्वचा को फिर से जीवंत (रीजनरेटिव कायाकल्प) करने तक विषय पर शोधपरक व्याख्यान दिया गया। डॉ.मनजीत गुप्ता द्वारा बाल झड़ने के इलाज में हाल के विकास विषय पर व्याख्यान दिया गया, डॉ. सविता ए.एस. द्वारा नाखूनों की सर्जरी पर शोधपरक व्याख्यान दिया गया वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामूहिक चर्चा के तहत् लेज़र टैग:रोज़मर्रा की क्लिनिकल समस्याएं और उसका समाधान एवं उपचार विमर्श किया गया, इस सत्र के मॉडरेटर डॉ. डेनिस हेनरी थे और पैनलिस्ट के तौर पर डॉ.अभिषेक डे, डॉ.आलोक सुल्तानिया, डॉ.गोविंद एस. मित्तल और डॉ.अजय पांडे मौजूद थे। डॉ. डेनिस हेनरी द्वारा डर्मेटोलॉजी में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डॉ. सौमिल खरे द्वारा पुरुष जननांग विकारों में म्यूकोस्कोपी, डॉ.सौरभ रावत द्वारा कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) का हिस्टोपैथोलॉजिकल स्पेक्ट्रम, डॉ. जे.पी. स्वाईं द्वारा MDT (मल्टी-ड्रग थेरेपी) के परे नसों के नुकसान को नियंत्रित करना, डॉ. नीलप्रभा द्वारा बाल झड़ने की समस्या में आयरन की कमी; फेरिटिन से आगे देखना, डॉ. प्रकाश खूंटे द्वारा स्कारिंग एलोपेसिया (निशान वाले गंजेपन) में हेयर ट्रांसप्लांट, डॉ. गरिमा बाल पांडेय (दुर्ग) द्वारा टॉपिकल दवाओं और गोलियों से आगे: गट-स्किन (आंत और त्वचा) के कनेक्शन को समझना, डॉ.आलोक दीक्षित (दुर्ग) द्वारा “हीलिंग द हीलर” (इलाज करने वाले का इलाज): ‘ख़ुद को क़ुर्बान करने’ से ‘ख़ुद की देखभाल करने’ की ओर बदलाव विषयों पर अपने अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत किये गये। इस शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन और चिकित्सा विशेषज्ञों की सहभागिता के लिये IADVL छत्तीसगढ़ चैप्टर के सेक्रेटरी डॉ. राकेश पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। दो दिवसीय काॅन्फ़्रेंस के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय होने के बाद से लेकर आयोजन के सफ़लतापूर्वक संपन्न होने तक दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों की सक्रियता क़ाबिल-ए-तारीफ़ रही लिहाज़ा दूसरे दिन ड्रामा से जुड़ी सभी दवा कंपनी के सहयोगी प्रतिनिधियों को IADVL CGSB की तरफ़ से प्रेसिडेंट डाॅ. पीयूष अग्रवाल के साथ डाॅ. अखिलेश बेहरा, डाॅ.नवल पटेल द्वारा प्रशंसा पत्र और उपहार के साथ सम्मानित किया गया। दो दिवसीय CUTICON 2026 के आयोजन की सफलता में सभी स्टेग होल्डर्स के अलावा प्रदेश और देश के अलग अलग हिस्सों से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों/संस्थानों के सकारात्मक सहयोग के प्रति प्रेसिडेंट डॉ.पीयूष अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया।

ग़ौरतलब है कि त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के संगठन IADVL की एनुअल काॅन्फ़्रेंस रायगढ़ में पहली बार आयोजित की गई है जिसके लिए डाॅ.पीयूष अग्रवाल, डाॅ.राकेश पटेल, वाईस प्रेसिडेंट डाॅ.दिलीप सा, ट्रेज़रार डाॅ.अखिलेश बेहरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी डाॅ.नवल पटेल सहित उनकी पूरी टीम ने व्यवस्थाओं से लेकर सभी अतिथियों के शारीरिक मानसिक कंफ़र्ट को लेकर बेहतर काम किया, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग अलग हिस्सों से आये अतिथि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता उम्मीद से कहीं बढ़कर रही, चूंकि इस आयोजन में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा शोधपत्र भी प्रस्तुत किये जा रहे थे लिहाज़ा शैक्षणिक स्तर का होने की वजह से जूनियर डाॅक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स भी दोनों दिनों के शैक्षणिक सत्र में शामिल हुए। दोनों दिनों की व्यवस्थाओं को लेकर बाहर से आये सभी अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञ पूरी तरह संतुष्ट नज़र आये और आयोजन की सुखद स्मृतियों के साथ वापस हो गये। इस पूरे आयोजन को भले ही संस्था की छत्तीसगढ़ इकाई ने किया हो पर दोनों दिनों में जो स्वरूप सामने आया उसे लेकर ऐसा माना जा रहा था कि राष्ट्रीय स्तर से किसी मायने में कम नहीं था।

  • Related Posts

    हिंडाल्को के स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला आरोग्य-दीप कार्यक्रम तृतीय चरण के तहत् नवसृजन ने कोल खनन क्षेत्र डोंगामहुआ में किया स्वास्थ्य शिविर, बीते 4 नवंबर को लालपुर में भी संपन्न हुआ था हेल्थ कैम्प, ज़रूरतमंद ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर मिलने लगा है हिंडाल्को के स्वास्थ्य शिविर का लाभ, 7 नवंबर को बालिकाओं के लिये कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का भी सफल आयोजन

    बीते दिनांक 14 नवंबर शनिवार को तमनार अंचल में संचालित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे-पेलमा IV/4 कोल खनन क्षेत्र बालजोर के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग(CSR) और रायगढ़ से संचालित प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय…

    शनिवार से श्रेष्ठा में भव्यता और गरिमा के साथ IADVL की CUTICON 2026 का आगाज़, छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग अलग शहरों से 150 त्वचारोग विशेषज्ञों ने की शिरक़त, अलग अलग विषय के साथ प्रस्तुत किया गया रिसर्च पेपर, 40 से ज़्यादा दवा कंपनियों की उल्लेखनीय सहभागिता

    रायगढ़ में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट, वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट IADVL की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार CUTICON 2026 का आगाज़ शनिवार 14 नवंबर को हो गया, दीप प्रज्जवलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन