OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

हिंडाल्को के स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला आरोग्य-दीप कार्यक्रम तृतीय चरण के तहत् नवसृजन ने कोल खनन क्षेत्र डोंगामहुआ में किया स्वास्थ्य शिविर, बीते 4 नवंबर को लालपुर में भी संपन्न हुआ था हेल्थ कैम्प, ज़रूरतमंद ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर मिलने लगा है हिंडाल्को के स्वास्थ्य शिविर का लाभ, 7 नवंबर को बालिकाओं के लिये कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का भी सफल आयोजन

(डोंगामहुआ हेल्थ कैंप)

बीते दिनांक 14 नवंबर शनिवार को तमनार अंचल में संचालित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे-पेलमा IV/4 कोल खनन क्षेत्र बालजोर के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग(CSR) और रायगढ़ से संचालित प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय ग़ैर सरकारी संस्था NGO नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग तमनार के मार्गदर्शन में सुदूर वनांचल क्षेत्र के 9 परियोजना गांवों में लोगों के उनके घर में स्वास्थ्य सेवाएं देने स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् पांचवां सामान्य स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 84 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, इस शिविर में 66 ग्रामीणों का बीपी चेक किया गया, जिनमें से 12 उच्च रक्तचाप व 1 निम्न रक्तचाप वाले मरीज़ मिले, जिन्हें निःशुल्क दवाईयों के साथ उचित परामर्श भी दिया गया। इसके साथ ही 63 ग्रामीणों का शुगर टेस्ट किया गया, जिसमें 13 लोगों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला, ऐसे सभी मरीज़ों को निःशुल्क दवाईयां दी गईं और खानपान के बारे में भी बताया गया। शुगर, बीपी के अलावा आंख, दांत, हड्डी, माहवारी और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज़ भी मिले, जिन्हें कोडकेल में आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी गई। डोंगामहुआ गांव के शिविर में सारसमाल पंचायत के उप सरपंच राजेंद्र पटेल उनकी टीम ने विशेष सहयोग दिया साथ ही मितानिन श्रीमती अहिल्या सिदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तोषकुमारी सिदार सहित महिला स्वास्थ्य सहायता समूह SHG की दीदीयों की सक्रियता भी उल्लेखनीय रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. के. मिश्रा और डॉ. व्ही. के. अम्बवानी के साथ नर्सिंग, फॉर्मा स्टाफ सुश्री गीता सिदार ने भी अपनी सेवाएं दीं। नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से  सचिव दुर्गाशंकर नायक, उपाध्यक्ष किशोर पटनायक के अलावा पूर्णचन्द्र पटेल, प्रकाश राठिया, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार की सक्रियता की वजह से शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

(लालपुर सड़क हेल्थ कैम्प)

ग़ौरतलब है की इसी नवम्बर महीने की गुज़री 4 तारीख को लालपुर सड़क में नेत्र एवं दंत रोगों का तीसरा विशेष स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, इनमें से 54 लोगों ने आँखों की जांच करायी, डाॅक्टर की सलाह पर 44 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, इसके अलावा 24 लोगों ने दंत चिकित्सक से भी परामर्श लिया। शिविर के दौरान 51 लोगों का बीपी चेक किया गया और 17 लोगों की CBC एवं अन्य जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया था साथ ही 27 लोगों का शुगर टेस्ट किया गया, शिविर में आने वाले मरीज़ों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
डॉ राजेश जज्ञासी (दंत चिकित्सक), डॉ दिव्यकरण टोप्पो (नेत्र विशेषज्ञ), लक्ष्मी प्रसाद सारथी (नेत्र सहायक), जय सारथी (लेब टेक्नीशियन) और सुश्री गीता सिदार (नर्सिंग स्टाफ) ने अपनी सेवाएं दीं। लालपुर सरपंच पुशराम भगत, पंच प्रमोद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया।

(सर्वाईकल कैंसर जागरुकता कार्यक्रम)

बीते 7 नवंबर को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग और नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर बालजोर में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से किशोरावस्था की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया और सर्वाइकल कैंसर पर विशेष रूप से उन्मुखीकरण किया गया। नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ के सचिव दुर्गाशंकर नायक द्वारा कैंसर के विषय में चरणबद्ध तरीक़े से बताते हुए प्रकार, कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। ख़ासतौर पर सर्वाइकल कैंसर के संबंध में बताते हुए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा
वायरस) वैक्सीन पर भी चर्चा की गई, इस कार्यक्रम में 45 बालिकाओं की उपस्थिति रही। कैंसर उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से प्रकाश राठिया, श्रीमती चंद्रावती राठिया, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार की भी उपस्थिति रही।

हिंडाल्को इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड के CSR से सुश्री आँचल चौहान ने आरोग्य-दीप कार्यक्रम को गांव गांव तक पहुंचाकर ज़रूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविरों का लाभ पहुंचाने के लिये नवसृजन के साथ प्रतिबद्धता और समर्पण भावना से काम कर रही हैं, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के कारण परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों में हिण्डालको के प्रति सकारात्मक धारणा तेज़ी से बन रही है।

  • Related Posts

    शनिवार से श्रेष्ठा में भव्यता और गरिमा के साथ IADVL की CUTICON 2026 का आगाज़, छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग अलग शहरों से 150 त्वचारोग विशेषज्ञों ने की शिरक़त, अलग अलग विषय के साथ प्रस्तुत किया गया रिसर्च पेपर, 40 से ज़्यादा दवा कंपनियों की उल्लेखनीय सहभागिता

    रायगढ़ में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलाॅजिस्ट, वेनेरोलाॅजिस्ट एण्ड लेप्रोलाॅजिस्ट IADVL की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार CUTICON 2026 का आगाज़ शनिवार 14 नवंबर को हो गया, दीप प्रज्जवलन…

    ग़ैर सरकारी स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ के शहीद परिवारों के अनोखे सम्मान समारोह में शामिल हुए महामहिम, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट ने किया बेहद सार्थक आयोजन

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका शौर्य दिवस समारोह में शहीद परिवारों का किया सम्मान, वीर जवानों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन