
रायगढ़ के इतिहास में पहली बार इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजन डॉक्टर पीयूष अग्रवाल के अथक प्रयासों और मेहनत से संपन्न हुआ, जिसकी सराहना कांफ्रेंस में शामिल होने देश प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आये सभी अतिथि चिकित्सा विशेषज्ञों (डर्मा) ने की, डॉक्टर विक्रांत साओजी, नागपुर ने कहा कि “इस तरह की कांफ्रेंस के आयोजन तो ऑल इंडिया स्तर पर नहीं हो पाते, जिस तरह डॉक्टर पीयूष अग्रवाल ने किया मुझे गर्व है की मेरे द्वारा पढ़ाया गया विद्यार्थी डॉक्टर पीयूष इतनी ऊँचाइयों तक पहुँच गया और ऐसे स्तरीय आयोजन को पूरी गरिमा के साथ संपन्न किया, डॉक्टर पीयूष अग्रवाल ने अपनी टीम की सक्रियता और फ़ार्मा कंपनियों के सहयोग से ऐसा कार्यक्रम करवाया।” भुबनेश्वर चिनाई बैंगलोर से आए हुए चिकित्सा विशेषज्ञों (डर्मा) ने भी आयोजन को लेकर खुले दिल से सराहना की। रायगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक चिकित्सक और आईएमए छत्तीसगढ़ चैप्टर के पूर्व चेयरमेन डॉ. जीएस अग्रवाल सहित डॉ. प्रकाश मिश्रा, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. मनोज गोयल के अलावा रायगढ़ के सभी चिकित्सकों ने ऐसे आयोजन के माध्यम से चिकित्सा जगत में रायगढ़ का नाम रोशन करने के लिए डॉ. पीयूष अग्रवाल की खुलकर तारीफ़ की।

IADVL की दो दिवसीय कांफ्रेंस CUTICON 2026 की ऐतिहासिक सफलता को लेकर चेयरमेन डाॅ. पीयूष अग्रवाल ने कहा की “यह कार्यक्रम मेरे अकेले के बलबूते होना संभव नहीं था, इस आयोजन की सफलता के हक़दार मेरे सभी सहयोगी साथी भी हैं उन्हें ढेर सारी बधाई और धन्यवाद, ख़ासकर दो दिनों के पूरे आयोजन के दौरान समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका निभाने वाले उन सभी दवा प्रतिनिधियों का धन्यवाद, इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी वरिष्ठ चिकित्सकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे और मेरी टीम को आयोजन के लिए ना केवल प्रेरित किया बल्कि मार्गदर्शन भी दिया। IADVL छत्तीसगढ़ के CUTICON 2026 की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सा , सचिव डाॅ. राकेश पटेल, कोषाध्यक्ष डाॅ. अखिलेश बेहरा और संयुक्त सचिव डॉ. नवल पटेल ने भरपूर सहयोग दिया जिसकी वजह से पूरे आयोजन को व्यवस्थित तरीक़े से कर पाने में सफल हो सके।” आयोजन के प्रचार प्रसार में रायगढ़ की मीडिया के सभी विंग्स (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिज़िटल) के प्रतिनिधियों को भी डाॅ. पीयूष अग्रवाल ने धन्यवाद दिया है साथ ही IADVL छत्तीसगढ़ की तरफ से भरोसा दिलाया है कि “भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे।”
ग़ौरतलब है कि दो दिनों की स्टेट कांफ्रेंस के इस ऐतिहासिक आयोजन में शुरु से लेकर अंत तक दवा प्रतिनिधियों प्रकाश गुप्ता, गजेन्द्र सराफ़, ओम तिवारी, मुकेश दुबे सहित डाॅ. पीयूष अग्रवाल की क्लीनिक के प्रबंधक लोकेश देवांगन और अमृत ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसे डाॅ. पीयूष अग्रवाल ने भी सराहा है।








































