OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

पूंजीपथरा थाना परिसर के “मातृछाया उपवन” में CM ने लगाया “मां के नाम पीपल का पौधा”

(मातृछाया उपवन में सीएम साय ने मां के नाम रोपा पीपल का पौधा VIDEO)

पुलिस कप्तान के गाईडेंस में टीआई राकेश और उनकी टीम ने “मातृछाया उपवन” की परिकल्पना को किया साकार

रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूंजीपथरा पुलिस थाना परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की, साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर वृहद पौधारोपण का संदेश भी दिया, क्योंकि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के जरिए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना भी है।”
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पीपल , राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधेश्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा ,संभाग आयुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन के लिए 800 से अधिक पौधे रोपे। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा टीआई राकेश मिश्रा ने अपने विभागीय दायित्वों के साथ ही साथ मातृछाया उपवन तैयार करने में समर्पित होकर काम किया, उनके इस मिशन में थाने की टीम का भी भरपूर साथ बना हुआ है, थाना परिसर में इतने व्यवस्थित तरीक़े से बड़े पैमाने पर अलग अलग प्रजाति के पौधों का रोपण कर “मातृछाया उपवन” की परिकल्पना छत्तीसगढ़ के पुलिस थाना चौकियों के संदर्भ में संभवतः पहली घटना है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि टीआई राकेश मिश्रा जिस भी थाने में पदस्थ होते हैं, उसे सर्वसुविधायुक्त आकर्षक और आदर्श थाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते, पूंजीपथरा से ऐन पहले उनकी पदस्थापना के दौरान हुआ कोतरा रोड थाने का कायाकल्प उनकी कार्यशैली का एक प्रमाण ही तो है।

बहरहाल, पूंजीपथरा थाना परिसर के “मातृछाया उपवन” में मुख्यमंत्री के साथ सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर बेहद ख़ुशी और सुक़ून का अहसास किया, जिसका श्रेय निश्चित तौर पर पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल को जाता है, जिनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए टीआई राकेश मिश्रा और उनकी टीम ने “मातृछाया उपवन” की परिकल्पना साकार कर सामुदायिक पुलिसिंग का बेहतर माडल समाज के सामने रखा है, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” देशव्यापी अभियान से सीधे तौर पर जुड़ा है।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के साथ पेड़ों की सुरक्षा का भी लिया गया सामूहिक संकल्प

    तारापुर विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम 2.O” विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में शिक्षक स्टाफ़, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों एवं एनसीसी…

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन