OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

मीडिया के हवाले से डबल मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा, तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी में पुलिस को मिली बड़ी क़ामयाबी

  • crime
  • January 20, 2025
  • 0 Comments

बीते दिनों पुरानी हटरी निवासी बुज़ुर्ग भाई बहन की जघन्य हत्याकांड मेें रायगढ़ पुलिस को बड़ी क़ामयाबी मिल गई है। फ़िलहाल मीडिया द्वारा किये गये खुलासे के मुताबिक़ कोतवाली से महज़ कुछ ही क़दमों की दूरी पर दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा आज  किये जाने की बात कही जा रही है। 

ग़ौरतलब है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ठीक सामने पुरानी हटरी निवासी सत्तर वर्षीय सीताराम जायसवाल और अड़सठ वर्षीया उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल की बीते 13-14 जनवरी की दरमियानी रात उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी, अगले दिन पुलिस को दोनों की लाश मिली थी। पुरानी हटरी में बुज़ुर्ग भाई बहन की हुई निर्मम हत्याकांड के बहुचर्चित मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी क़ामयाबी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक़ हत्या की वजह चोरी की नीयत से घर में घुसना और रूपये पैसों की बेइंतहा हवस है। यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना को एक युवती सहित तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ़्त में आये तीनों आरोपी शहर के ही रहने वाले हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे राज्य फ़रार होनें की योजना बना रहे थे, इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आज सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।  

रायगढ़ पुलिस को तफ़्तीश में पता चला था कि हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों में से एक ने अपनी मंगेतर के साथ दिल्ली भागने की योजना बनाई और तीनों गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकल चुके थे। रायगढ़ पुलिस ने बिना समय गंवाये तीनों आरोपियों की फोटो रेल सुरक्षा बल को भेजकर उनकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार की रात जब गोंडवाना एक्सप्रेस झांसी पहुंची, तो आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक और क्राइम ब्रांच प्रभारी शिप्रा ने दो टीमों में बंटकर पूरी ट्रेन को ग्वालियर तक खंगाल डाला। ग्वालियर आने से पहले तीनों आरोपियों को ट्रेन के जनरल कोच से दबोच लिया गया। सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त के मुताबिक़ चलती ट्रेन में आरपीएफ टीम ने सभी संदिग्धों का फोटो से मिलान किया, इसके बाद जब तीनों आरोपी मिल गए, तो उन्हें ग्वालियर स्टेशन पर उतार कर झांसी लाया गया। यहां से रायगढ़ पुलिस को सूचित कर झांसी बुलाया गया। पुलिस के झांसी पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया गया है, रायगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर रायगढ़ के लिये रवाना हो गई। अब संभवतः आज सोमवार को रायगढ़ पुलिस पूरे मामले का विस्तार से पर्दाफ़ाश कर देगी।

  • Related Posts

    • crime
    • August 8, 2025
    • 53 views
    महाजेंको MDO अदानी के गुर्गों का जंगली आतंक, ग्रामीणों के कंधों का सहारा लेकर गारे पेलमा सेक्टर 2 खदान शुरू की साज़िश, अपने पोषित गुर्गों की आड़ में अदानी के निशाने पर रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी

    तमाम पड़यंत्रों के साथ हथियाये गये कोल ब्लॉक में कोयला खदान शुरू करने के लिए कोई कंपनी किस हद तक गिर सकती है, इसका ताज़ा उदाहरण बीते बुधवार की दोपहर…

    श्याम मंदिर के चोरी-कांड को मुंगेली और बिलासपुर पुलिस की मदद से रायगढ़ पुलिस ने नौ दिनों में किया क्रैक, 6 आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी, चोरी का सारा माल मत्ता बरामद

    नौ दिनों पहले रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में आधीरात के वक़्त बड़े शातिराना तरीक़े से चोरी की बड़ी घटना को सिर्फ़ एक चोर द्वारा अंजाम दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन