OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

ई-जादुई पिटारा की ख़ूबियों से परिचित हुए सीएम साय, पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने बच्चों को सीएम की सीख

बच्चों ने इस एप में होने वाली गतिविधियों को बेहद कलात्मकता के साथ बताया, बंदरचुआं के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम

(जशपुर जिले के बेंदरचुआं दौरे पर सीएम साय दम्पति, बच्चों का बढ़ाया हौसला)

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने मंगलवार को जशपुर जिले के बंदरचुआं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्याल में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है, उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। ई-जादुई पिटारा एप नई शिक्षा नीति के तहत ही डेवलप किया गया है, ताकि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से बच्चे कठिन विषयों को भी खेल खेल में सरलता के साथ सीख सकते हैं। इस एप को मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों को उनक रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है। इस एप्प में कहानियां, बालगीत, पहेलियां, कार्ड, ऑडियो पुस्तकें, खिलौने और खेल, हैंडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बॉक्स के माध्यम से बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे, शिक्षक और पालक जुड़े रहते हैं। किसी भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है, तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते है। जिसे कोई भी पालक, बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते है। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्यादेवी साय, स्कूल शिक्षा सचि सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल मौजूद थे।

  • Related Posts

    वन विभाग में बंपर प्रमोशन, इस ख़बर में देखें सूची

    वन विभाग के डिप्टी से रेंजर और रेंजर से एसडीओ के पद पर पदोन्नत कर दिया है, इस पदोन्नति सूची में 43 रेंजर,16 एसडीओ शामिल हैं। वन विभाग ने इससे…

    आबकारी विभाग की तबादला एक्सप्रेस, 34 अधिकारियों की जारी हुई सूची

    छत्तीसगढ़ शासन की तबादला एक्सप्रेस का हालिया स्टापेज आबकारी विभाग हुआ है, 9 अक्टूबर को विभाग से जारी तबादला सूची में कुल 34 अधिकारियों के नाम दर्ज़ हैं, रायगढ़ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन