OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी क़ायदे कानूनों को तार तार करने वाले भू-माफियाओं पर कब कार्रवाई होगी सीएम साब?

KMT गर्ल्स कालेज, कौहाकुंडा रिज़र्व फ़ारेस्ट और PH 51 के प्राकृतिक नाले पर अतिक्रमण तो हैं महज़ सेंपल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने व्यवहार को लेकर जितने सहज और सरल दिखाई पड़ते हैं, प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर नियंत्रण को लेकर उतने ही सख़्त जान पड़ते हैं। अभी चंद रोज़ पहले उन्होंने कलेक्टर एसपी की कांफ़्रेंस लेकर एक तरफ़ जहां जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करने के निर्देश दिए, वहीं अपराधियों पर नियंत्रण और सरकारी ज़मीन में भूमाफ़ियाओं की कब्ज़े को लेकर धमाचौकड़ी पर लगाम लगाने की सख़्त हिदायतें दी हैं।

मुख्यमंत्री साय रायगढ़ को अपना कर्मक्षेत्र मानते रहे हैं क्योंकि रायगढ़ लोकसभा से निर्वाचित सांसद रहते हुए वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री साब को ये भी पता होना चाहिए कि रायगढ़ जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में भूमाफ़िया किस अराजकता के साथ सक्रिय हैं। यहां तो पटवारी हलका नंबर 51 बेलादुला में सरकारी ज़मीन पर बरसों से बहने वाले प्राकृतिक नाले पर भू-माफिया ने अपने फ़ायदे के लिए पुल बना लिया है, कौहाकुंडा पहाड़ से लगी हुई रिज़र्व फ़ारेस्ट की ज़मीन पर भू-माफिया अतिक्रमण कर रहे हैं, किशोरी मोहन त्रिपाठी गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज की ज़मीन पर अतिक्रमण करके दुकानें बना ली गई हैं, इसी के साथ ही शहर के मुख्य बाज़ार में चौतरफ़ा अतिक्रमण साफ़ देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि आने वाले दिनों में जितनी जल्दी हो सके सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण के ऐसे बड़े खेलों को बंद करवाएंगे और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े जो भी लोग पैसों की ताक़त से  ख़ुद को सरकारी क़ायदे कानूनों से ऊपर समझने लगे हैं, उनके ख़िलाफ़ बिना किसी नेताई दबाव के सख़्त कार्रवाई के भी निर्देश जारी करेंगे, ऐसे मामलों को सीएम साब ख़ुद मानिटर करें तो भी बहुत अच्छा होगा।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन