SHIV HOSPITAL 01
previous arrow
next arrow
SHIV HOSPITAL 01
SHIV HOSPITAL 02
GANPATI
GANPATI 2
jindal
msp
ispanj ayran
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

क़ाबिल बेटी का सपना सच करने संबल बनकर खड़े हुए सीएम, नहीं थमने दी उम्मीद की डोर

  • sports
  • June 22, 2025
  • 0 Comments

बेटी तुम आगे बढ़ो, हम सब तुम्हारे साथ हैं : वीडियो कॉल कर सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय सॉफ़्टबॉल खिलाड़ी शालू को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की बेटी सॉफ़्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया ने अब तक 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है, शालू के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान दौड़ गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ख़ुद वीडियो कॉल कर उसे न सिर्फ़ शुभकामनाएं दीं बल्कि उसके सपने पूरा करने के लिए ज़रूरी आर्थिक मदद भी प्रदान की। शालू डहरिया का चयन इसी साल आगामी 14 से 20 जुलाई तक चीन के सिऑन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ़्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है, छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं, लेकिन इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए 1.70 लाख की फ़ीस उनके लिए बड़ी बाधा बन गई थी। आर्थिक तौर पर साधारण परिवार से आने वाली शालू के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं, बावजूद इसके शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ़्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने शालू डहरिया को वीडियो कॉल कर कहा “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। देश और प्रदेश का नाम रोशन करो।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “राज्य सरकार बेटियों को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करती, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनके सपनों को पंख देने के लिए हमेशा तत्पर भी रहती है।

सीएम की पहल बनी संवेदनशीलता की मिसाल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जांजगीर चांपा कलेक्टर ने शालू को 1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। शालू की मां ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए कहा कि “आपकी संवेदनशील पहल और आर्थिक सहायता से मेरी बेटी को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का बड़ा अवसर प्राप्त हो रहा है।” मुख्यमंत्री की यह पहल बताती है कि सरकार सिर्फ़ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, ज़रूरत की घड़ी में हाथ पकड़कर साथ निभाने वाली साथी है। बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर और प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    • sports
    • April 27, 2026
    • 21 views
    निशानेबाज़ी के वैश्विक पटल पर देश के लिये गोल्ड मैडल के साथ चमका रायगढ़-सारंगढ़ का बेटा दिव्यांशु, 10 मीटर एयर राईफ़ल शूटिंग वर्ल्ड कप (जूनियर) की मिक्स कैटेगरी में भारत को दो गोल्ड, विश्व रिकार्ड भी हुआ क़ायम

    बीते 17 अप्रैल से मिश्र के कायरो (इजिप्ट) में निशानेबाज़ी का वर्ल्ड कप (जूनियर) हो रहा है, निशानेबाज़ी के इस वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राईफ़ल कैटेगिरी में रायगढ़-सारंगढ़…

    • sports
    • January 6, 2025
    • 104 views
    यादगार बनने जा रहा है रोटरी स्टील सिटी का रोमांचक फ़ैमिली बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट

    बीते 5 जनवरी रविवार को रामबाग में रोटरी परिवार के फ़ैमिली बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसके तहत् एक दिवसीय रोमांचक मुकाबलों में कुल 8 मैच खेले गए। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन