OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

छग राज्य त्वचा रोग विशेषज्ञ संगठन के अध्यक्ष बने डॉ पीयूष अग्रवाल

अखिल भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संगठन की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा बिलासपुर में हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को आगे बढ़ाने नये पदाधिकारी के चयन के अलावा त्वचा से संबंधित कई गंभीर बीमारियों में होने वाली समस्यायों और समाधान के बिषय में गहन विचार विमर्श भी किया गया, जिसमें देश विदेश के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। मध्य भारत के प्रसिद्ध डॉ विक्रांत सावजी ने सोरायसिस बीमारी के इलाज पर अपनी बात रखी। डॉ भूषण मधके ने भी त्वचा में होने वाली खुजली, दाद औऱ अन्य कई बीमारियों के विषय पर अपने अनुभव साझा किये। इसके पश्चात् डॉ मानस चटर्जी ने उनके द्वारा किये शोध पत्रों के बिषय में भी अपनी बात रखी।
सम्मेलन के दूसरे अंतिम दिन अखिल भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संगठन (छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ) द्वारा नए अध्यक्ष और सचिव का चयन किया गया, जिसमें डॉ अजय पाण्डेय ने रायगढ़ अंचल के मशहूर डॉ पीयूष अग्रवाल का नाम नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिस पर सर्व-सम्मति बनी, वहीं डॉ राकेश पटेल को भी संगठन केज्ञसचिव के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।

ग़ौरतलब है कि डॉ पीयूष अग्रवाल बीते तक़रीबन 11 वर्षों से रायगढ़ जिला मुख्यालय के इतवारी बाज़ार (निर्माणाधीन सिंदूर पार्क) क्षेत्र में स्किन और हेयर से जुड़े रोगों के ईलाज के लिए अत्याधुनिक तक़नीकी सेटअप के साथ क्लीनिक “स्किन-ज़ोन” का संचालन कर रहे हैं, सांगठनिक तौर पर अगर बात करें तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रायगढ़ चेप्टर की 24-25 की कार्यकारिणी में सचिव रह चुके हैं। अपने पेशे के प्रति गंभीरता और व्यापक अनुभवों के बावजूद व्यवहार में सादगी डॉ पीयूष अग्रवाल के व्यक्तित्व को बनाती है। छत्तीसगढ़ राज्य त्वचा रोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ पीयूष अग्रवाल सांगठनिक बेहतरी के लिए और भी बेहतर करेंगे, ऐसी उम्मीद है।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन