OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

CM साहब ने कह दिया तो भरोसा है रायगढ़ में खुल जायेगा संगीत महाविद्यालय, मगर डॉ रमन सिंह के उस वादे का क्या जिसमें चक्रधर कथक केंद्र की स्थापना का दावा था….

39 वें दस दिवसीय ऐतिहासिक सांस्कृतिक चक्रधर समारोह का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों शनिवार की शाम हो चुका है, ये ना केवल रायगढ़ बल्कि समूचे अंचल के लिए गौरव की बात है कि यहां संगीत महाविद्यालय खोले जाने की मांग को सीएम साहब ने स्वीकार कर लिया, उम्मीद की जा रही है कि रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना और पर्याप्त फ़ैकल्टी के साथ संचालन अगले साल आयोजित होने वाले 40 वें चक्रधर समारोह तक शुरू हो जायेगा। रायगढ़ की कला और संगीत प्रेमी जनता की तरफ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ख़ूब सारा आभार।

इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उस कार्यकाल की बात भी होनी चाहिए, जिसमें चक्रधर समारोह के मंच से उन्होंने रायगढ़ में चक्रधर कथक केंद्र की स्थापना का वादा किया था, उनके वादे के मुताबिक़ चक्रधर कथक केंद्र की शुरुआत सरकारी क्वार्टर के एक कमरे में हुई थी, कथक नृत्यांगना बासंती वैष्णव को चक्रधर कथक केंद्र का डायरेक्टर बनाया गया था। मगर अफ़सोस कि चौतरफ़ा उदासीनता की वजह से चक्रधर कथक केंद्र में ताला लग गया, जो शायद अभी तक लगा ही हुआ है। बतौर डायरेक्टर बासंती वैष्णव को कितने महीने तनख़्वाह मिल पाई और कितने महीने तक यह संस्थान अस्तित्व में रहा, इसका ठीक ठीक जवाब शायद ही हर किसी के पास हो।

बहरहाल, अब जब मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना और संचालन की औपचारिक घोषणा कर दी है, तो इसी कंटीन्यूटी में चक्रधर कथक केंद्र के अस्तित्व पर भी कुछ ठोस निर्णय ले लिये जायें, आख़िर भाजपा सरकार के ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की चक्रधर समारोह के मंच से की गई घोषणा का सवाल है।

(चक्रधर समारोह के मंच से सीएम साय की बड़ी घोषणा,देखें video)
  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन