OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

तारापुर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस,तिरंगा रैली निकालकर घर घर तिरंगा का दिया संदेश

हाथियों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

रायगढ़ । एनएसएस के राज्य कार्यालय के दिशा निर्देशों के तहत् विश्वविद्यालय कुलपति के संरक्षण और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक के निर्देशन में विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सभी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा 12 अगस्त सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, जिसमें संगोष्ठी के साथ युवाओं के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को लेकर तिरंगा रैली भी निकाली, लोगों को “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा ” का संदेश भी दिया गया, राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार द्वारा पर्यावरणीय संतुलन और जल जंगल ज़मीन के बीच तालमेल को प्रतिष्ठित करने के लिए छात्र-छात्राओं को हाथियों के संरक्षण की दिशा में अपना कर्तव्य निर्वहन का संकल्प भी दिलाया गया ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में 12 अगस्त सोमवार को छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर गांव के लोगों को तिरंगा के प्रति सम्मान भाव व्यक्त करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने नारा लगाया “हमारी आन बान और शान है तिरंगा – देश का स्वाभिमान है तिरंगा”। विद्यालय परिसर से निकल कर रैली गांव की गलियों से होते हुए ग्राम पंचायत भवन, बस्ती, राजापारा से मांड नदी पुल किनारे तक भ्रमण किया और वापस विद्यालय पहुंच कर रैली सभा में परिवर्तित हुई। विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसका संचालन विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता श्रीमती मंजू पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल ने किया, वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता किरण कुमार पटेल और प्रधान पाठक कुमार साहू के अतिरिक्त विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं की गरिमा में उपस्थिति रही, जिसमें व्याख्याता – चन्द्रशेखर पटेल, चंद्रकांता सिदार, ज्योति देवांगन, नीलम मालाकार, रीता चौहान, माध्यमिक खण्ड से सुधाबाला नायक, मनोज कुमार, किरण पटेल, रामेश्वर डनसेना की मौजूदगी रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को युवाओं की महत्ता के बारे में प्रेरक उद्बोधन दिया गया, युवा छात्र-छात्राओं को भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें कक्षा बारहवीं की बायो की छात्रा आंचल पटेल और कक्षा बारहवीं के ही कामर्स के छात्र विक्की पटेल द्वारा युवा शक्ति के बारे में उद्बोधन दिया गया। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल ने कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र की असली ताकत होते हैं उनके भीतर असीम क्षमता होती है और वह संकल्प शक्ति के बल पर कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए आप अपनी ताक़त और क्षमता को पहचान कर उसे राष्ट्र के लिए समर्पित करें।वरिष्ठ व्याख्याता और एनसीसी ऑफ़िसर किरण कुमार पटेल ने कहा कि “युवा किसी भी राष्ट्र को पहचान दिलाते हैं, जैसा कि अभी आपने ओलंपिक खेल के दौरान देखा और जाना है।” इसी क्रम में प्रधान पाठक कुमार साहू ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संदेश दिया, सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरण पश्चात कार्यक्रम को विराम दिया गया।

तारापुर स्कूल में युवा दिवस का शानदार आयोजन
  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन