OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

जीतू शंकर और उनकी टीम ने चक्रधर समारोह के मंच पर फ़्यूज़न से रच दिया अद्भुत सांगीतिक माहौल, कला रसिक दीर्घा ने तालियों से कलाकारों के साथ की जुगलबंदी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायगढ़ में हर हाल आयोजित किये जाने वाले ऐतिहासिक सांस्कृतिक महोत्सव चक्रधर समारोह का यह 39वां वर्ष है, समारोह के तीसरे दिन संगीत की महफ़िल में देश दुनिया के नामचीन तबला वादक और परकशन आर्टिस्ट जीतू शंकर ने फ़्यूज़न संगीत की अनोखी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मंच पर शास्त्रीय वाद्य यंत्रों सारंगी, सितार और संतूर की सुरीली धुनों के साथ तबले की थाप, ड्रम्स और परकशन का जादुई संगत सुनने को मिला, जिससे श्रोताओं के साथ समारोह का पूरा मंच रोमांचित हो उठा। देश राग से उनकी प्रस्तुतियों का सफ़र शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने राजा चक्रधर सिंह को ‘महाराज जी थारे घर आए’ गीत के माध्यम से नमन् किया। मंच पर वाद्य यंत्रों से “जब पधारो म्हारे देस” के सुर निकले तो अपने देश की मिट्टी की ख़ुशबू संगीत की धुनों के रूप में सुनने वालों के जेहन में उतर गई। संतूर में बजती पहाड़ी धुनों ने श्रोताओं को कश्मीर की वादियों में होने का एहसास दिलाया। कार्यक्रम में शांत और मधुर रागों से शुरू हुआ सांगीतिक सफ़र धीरे-धीरे ऊर्जावान धुनों में तब्दील हो गया, संगीत की हर धुन में भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई और आधुनिकता का अनोखा संगम था।  जीतू शंकर के साथ उनके दोनों बेटों ऋषभ शंकर ने ड्रम्स पर और पीयूष शंकर ने ज़ैंबे पर संगत की, वहीं सारंगी पर उस्ताद शाहरुख ख़ान, संतूर पर मंगेश जगताप, सितार पर उस्ताद सलमान ख़ान ने संगत की।
जीतू शंकर एंड टीम की प्रस्तुतियां इतनी शानदार रहीं कि कला-रसिक दीर्घा में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी कलाकारों से जुड़कर जुगलबंदी की। तबला, संतूर, सितार, सारंगी, ड्रम्स और जैम्बे के साथ श्रोताओं के तालियों की थाप ने समारोह के पूरे माहौल में अद्भुत ऊर्जा भर दी।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन