OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

मरीज़ों को नवजीवन की उम्मीद बन रहा डाॅ आरएल हॉस्पिटल, मल्टीपल हिस्सों से चोटिल हुए मरीज़ का हुआ सफल ऑपरेशन

  • health
  • December 16, 2025
  • 0 Comments

रायगढ़ शहर में ट्रैफ़िक थाना के सामने स्थित डॉ. आरएल हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से लोगों के लिए भरोसे का पर्याय बन चुका है, यह मल्टीप्लेक्स हॉस्पिटल बीते कई दशकों से अपने मरीज़ों को विश्वसनीय सुविधा के लिए वचनबद्ध है, मानवीय सेवा के साथ यहां मरीज़ों को हमेशा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता रहा है, यही कारण है कि अस्पताल मरीज़ों के भरोसे की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है। बीते दिनों एकबार फिर डॉ.आरएल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मल्टीपल चोटिल व्यक्ति को स्वस्थ कर उसे नया जीवन दिया है। इस सम्बन्ध मे डॉ. आरएल हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों रायगढ़ निवासी एक 25 वर्षीय युवक बाइक में जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही अन्य बाइक से टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, आमने सामने हुई दोनों मोटर साईकिल की टक्कर से मरीज़ का डिस्टल रेडियस फ्रैक्चर (कलाई के पास हड्डी वाला सिरा जो कलाई को गति प्रदान करता है टूट गया था), इसके अलावा (टीबीया फिबुला) पिंडली की बड़ी हड्डी और पिंडली की छोटी हड्डी, जो टीबीया के साथ मिलकर निचले पैर का निर्माण करते हैं, जिसमें टीबीया मुख्य भाग उठाने वाली हड्डी होती है और फिबुला सहारा देती है, दोनों टूट गये थे, वहीं पी.सी.एल. धागा, जो घुटने के पीछे का मज़बूत लिगामेन्ट होता है, जो जाँघ की हड्डी (फिमर) को पिंडली की हड्डी (टीबीया) से जोड़ता है, वह भी टूट गया था, इतनी गंभीर चोटों की वजह से मरीज़ को असहनीय दर्द होना स्वाभाविक है। विशेषज्ञ डॉक्टर ने मरीज़ की तात्कालिक जाँच कर भर्ती कराने की सलाह दी, चूकि इस तरह की जटिल और मल्टीपल चोट का बिना ऑपरेशन का ईलाज संभव नहीं हो पाता, लिहाज़ा हॉस्पिटल के डायरेक्टर व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत ने मरीज़ के परिजनों को ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया और अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनंत सिंग के साथ मिलकर मरीज़ का तीन चरणों मे ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। डॉ. आरएल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मल्टीपल सर्जरी करके पीड़ित मरीज़ को एक बड़ी तक़लीफ़ से बाहर निकाला, मरीज़ अब पूरी तरह स्वस्थ है और चल फिर भी सकता है। डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. अनंत सिंग के साथ सभी मेल फ़ीमेल ओटी स्टाफ़ ने मिलकर इस चुनौतीपूर्ण जटिल ऑपरेशन को सफल बनाया।

  • Related Posts

    आरएल हॉस्पिटल में 1 नवंबर को मशहूर ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ गौनियाल की विशेष ओपीडी, असुविधा से बचने के लिये करायें मरीज़ों का पूर्व पंजीयन

    1 नवंबर रविवार को गौशाला रोड स्थित डॉ आर.एल. हॉस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ …

    • health
    • October 24, 2026
    • 11 views
    हिंडाल्को का आरोग्यदीप अभियान :तीसरे चरण में CSR विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, नवसृजन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बढ़ती जा रही हैं हेल्थ कैंप की कड़ियां

    तमनार अंचल के बांजीखोल गांव के सामुदायिक भवन में बीते 22 अक्टूबर गुरूवार को हिंडाल्को के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्यदीप अभियान के मौजूदा तीसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन