
हरेली त्यौहार पर “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने की भी अपील
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को परंपरागत लोकपर्व हरेली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में सीएम साय ने कहा है कि “छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के परंपरागत उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा, खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।”
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि “इस बार हम धरती माता का आभार उनकी पूजा करने के साथ ’एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं और हरेली की खुशियां मनाएं। सीएम साय ने ये भी कहा कि हरेली त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।