रायपुर: प्रदेश में अच्छी ख़ासी बारिश का दौर जारी है, जब से झड़ी वाले सावन महीने की शुरूआत हुई है, तब से पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम काफी बदला हुआ है, प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, वहीं कई जिलों में नदी नाले उफ़ान पर बह रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक़ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बारिश को यलो अलर्ट जारी किया गया है, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा जिले में एक-दो जगहों पर HRF यानि भारी बारिश की संभावना है, ग़ुज़रे 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य से कम रही हैं, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज़ की गई, वहीं सोमवार को सबसे ज़्यादा बारिश दंतेवाड़ा की कटेकल्याण में हुई, यहां तक़रीबन 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई,  वहीं पेंड्रा में 50, भोपालपटनम, भानुप्रतापपुर में 30, बीजापुर, अंबागढ़ चौकी, चिरमिरी, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़ में 20 मिलीमीटर बारिश सोमवार को दर्ज़ हुई।