OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा में वार्ड नंबर 20 से नीता राजेश पटनायक एक ऐसी दावेदार, जिनका सामाजिक दायरा है व्यापक

2004 से 2009 तक इसी वार्ड से रह चुकी हैं बेहद सक्रिय पार्षद

आसन्न नगरीय निकाय चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने एक तरफ़ जहां अपनी अपनी रणनीति तैयार कर ली है, वहीं इस चुनाव में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को लेकर भी बहस मुबाहिसों का दौर शुरू हो गया है। रायगढ़ नगर निगम की अगर बात करें तो वार्ड नंबर 20 अनारक्षित मुक्त घोषित हो चुका है, इसका मतलब ये है कि इस वार्ड से महिला पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। अभी तक जो तस्वीर दिखाई दे रही है उसके मुताबिक़ कांग्रेस तो अपने मौजूदा पार्षद प्रभात साहू पर ही दांव लगायेगी, मगर भारतीय जनता पार्टी इस वार्ड से जीत का परचम लहराने के लिए एक ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाह रही है, जो बेदाग़ हो और जिसकी समाज के हर वर्ग में व्यापक स्वीकार्यता भी हो। इस वार्ड से बेहद सक्रिय नीता राजेश पटनायक का नाम भारतीय जनता पार्टी को गंभीरता से विचार करने के लिए कारगर साबित हो सकता है। नीता पटनायक के पति राजेश एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं और उनका सामाजिक दायरा ज़ाहिर तौर पर काफी बड़ा है, बावजूद इसके नीता पटनायक की अपनी एक अलग स्वतंत्र पहचान समाज के हर वर्ग में मिलनसारिता और सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से बनी हुई है साथ ही जिनकी इस वार्ड के मतदाताओं के बीच भी गहरी, सीधी सकारात्मक दखल है। नीता राजेश पटनायक 2004 से 2009 तक इस वार्ड से बतौर पार्षद नगर निगम में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, इसके अलावा भाजपा के समय समय पर होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होती रही हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान नीता पटनायक ने अपने पति और परिवार के साथ मिलकर पार्टी के पक्ष में बहुत काम किया है। किसी ज़माने में जेलर रहे पटनायक जी के अनुशासित, समृद्ध, सुसंस्कृत और चिंतनशील परिवार की नीता छोटी बहू हैं, लिहाज़ा उनके स्वभाव में समाज की बेहतरी के लिए अलग ही गंभीरता महसूस की जा सकती है।

चूंकि पति राजेश पटनायक और नीता का वार्ड के हर वर्ग के मतदाताओं के बीच सक्रिय जुड़ाव लगातार बना हुआ है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लिए वार्ड नंबर 20 से नीता पटनायक को अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाना निराशाजनक तो क़तई साबित नहीं होगा। इस वार्ड से भाजपा के सक्रिय सदस्य प्रवीण द्विवेदी और शरद सराफ़ भी टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं, नीता पटनायक इस वार्ड से तीसरी मगर पहली सशक्त महिला दावेदार हैं, जिनके आवेदन पर पार्टी नेतृत्व विचार कर सकता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है सृजन अभियान,AICC पर्यवेक्षक पहुंचे रायगढ़, बैठकों और रायशुमारी का दौर जारी, जल्द मिलेगा रायगढ़ जिला कांग्रेस को युवा नेतृत्व

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त आब्ज़र्वर सीताराम लांबा ने विजयादशमी के ठीक अगले ही दिन अपने रायगढ़ में कांग्रेस संगठन की…

    छत्तीसगढ़ BJYM के प्रदेशाध्यक्ष युवा आदिवासी नेता रवि भगत को पार्टी ने अनुशासनहीनता का थमाया नोटिस, सात दिनों में जबाब दो वर्ना जायेगी प्राथमिक सदस्यता

    आख़िरकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रायगढ़ जिले के युवा आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा का हस्ताक्षर किया हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन