OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

RF, राजस्व, नाला,सड़क,श्मशान की सरकारी ज़मीन पर किसकी शह पर धड़ल्ले से हो रहा है अतिक्रमण? वार्ड नंबर 25 बना भूमाफ़ियाओं की धंधेबाज़ी का सबसे सेंसिटिव ज़ोन

रिज़र्व फ़ारेस्ट की ज़मीन पर अतिक्रमण हो रहा और जंगल विभाग चुप

(गूगल इमेज कोलाज़)

शहर में वार्ड नंबर 25 का क्षेत्र सरकारी ज़मीन पर धड़ल्ले से किये जा रहे अतिक्रमण के मामलों में सबसे सेंसिटिव बन चुका है। मिशन अस्पताल के पीछे नाला पाटकर अतिक्रमण किया जा चुका है, कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर क्षेत्र में रिज़र्व फ़ारेस्ट की ज़मीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है, निजी बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी राजस्व और रिज़र्व फ़ारेस्ट की ज़मीन पर कब्ज़ा करवाने के लिए बाक़ायदे लाबिंग की जा रही है। पहाड़ मंदिर से वृद्धाश्रम की तरफ़ जाने वाले मोड़ में भी खुलेआम अतिक्रमण हो रहा है। थोड़ा आगे जाएं तो शराब दुकान के आगे मोड़ से गांधीनगर की तरफ़ जाने वाले कच्चे रास्ते में सीसी सड़क निजी भूस्वामी को सीधे सीधे लाभ पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा बना दी गई, इस सीसी सड़क के लिए क्षेत्रीय पार्षद द्वारा जो लागत बताई जा रही है, उतने में तो सौ मीटर बनना मुश्किल है, पर तक़रीबन तीन से चार सौ मीटर की अच्छी ख़ासी चौड़ी और मोटी सीसी सड़क इतने कम लागत में कैसे बन गई, ये शोध का विषय बन चुका है, जिस भी ठेकेदार ने इस सड़क को बनाया है, उसी से शहर की बाक़ी सड़कें भी बनवानी चाहिए।

गांधीनगर का खेल इतने में ही नहीं रुका, 15-20 घरों की इस बस्ती में सड़क किनारे जो मकान बने हैं, उन पर दबाव बनाकर तोड़फोड़ की गई, जिससे की सड़क की चौड़ाई में कोई कमी ना आये। आगे प्राकृतिक नाले में अतिक्रमण करके पुल भी बना दिया गया। इस पूरे खेल के नेपथ्य में प्राकृतिक नाले के आगे की तक़रीबन 9 से 10 एकड़  की ज़मीन निजी भू स्वामी की है, जो कि सड़क बनने से पहले कौड़ी की थी, मगर अब करोड़ों की हो चुकी है।

अतरमुड़ा, मेडिकल कॉलेज, पहाड़ मंदिर कौहाकुंडा की तरफ़ कोटवारी ज़मीन पर भी भू-माफियाओं की गिद्ध-नज़र पड़ चुकी है। 2011-12 से रायगढ़ के रियल एस्टेट कारोबार में जो डाउनफ़ाल आया था, अब लगभग डेढ़ साल से ज़बरदस्त उछाल आ गया है, शहर के चारों तरफ़ रेरा पंजीयन के अलावा अवैध तौर पर प्लाटिंग हो रही है। अगर औसत निकालें तो रेरा पंजीयन की तुलना मे अवैध प्लाटिंग वाले प्रोजेक्ट्स की तादाद ज़्यादा है, इस खेल में शहर के वही 15-20 चेहरे शामिल मिलेंगे, जिन्हें इस बात को लेकर रत्ती भर फ़र्क नहीं पड़ता कि सरकार किसकी है। हमारे शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधि ऐसे चेहरों को संरक्षण देते हैं और ये अपनी बिसात बिछा लेते हैं, जबकि राजस्व मामलों से जुड़े स्थानीय अधिकारी और निगम तंत्र भी भू-माफियाओं की मदद करता साफ़ दिखाई देता है। अब तो अति हुई जा रही है, इंतज़ार इस बात का है कि भू-माफियाओं के काले कारनामों पर लगाम लगाने कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी आगे आता है या सारा खेल ऐसे ही खुल्लम-खुल्ला चलते रहने वाला है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन