OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकतंत्र का स्थानीय उत्सव संपन्न कराने पूरी तैयारी और ज़िम्मेदारी के साथ रवाना हुए मतदान दल, जिले के 265 मतदान केंद्रों में होगा नगरीय निकायों के लिए मतदान

11 फरवरी की सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक़ जिले के नगरीय निकायों में 11 फरवरी मंगलवार को मतदान होना है। जिसके लिए एक दिन पहले सोमवार को मतदान दल पर्याप्त सामग्री के साथ अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। इस मौक़े पर अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही, एडशिनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर और नोडल अधिकारी निर्वाचन समीर बड़ा सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रायगढ़ जिले के 7 नगरीय निकायों में 11 फरवरी मंगलवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होना है, जिसके लिए मतदान दल आज स्ट्रांग पहुंच कर मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद आज अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान के लिए रायगढ़ नगर निगम में 172 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसी प्रकार खरसिया नगर पालिका परिषद में 18, घरघोड़ा, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुसौर एवं किरोड़ीमल नगर पंचायत में 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस तरह कुल 265 मतदान केंद्रों में ईवीएम के ज़रिए नगरीय निकायों में मतदान संपन्न होगा, जिसके लिए जिले में 606 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 954 बैलेट यूनिट (बीयू) उपलब्ध हैं। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और समस्त नगर पंचायत के कुल 141 वार्डों के 265 मतदान केन्द्रों के लिए 265 कंट्रोल यूनिट तथा 286 बैलेट यूनिट की आवश्यकता है। साथ ही रिज़र्व सहित 584 कंट्रोल यूनिट और 655 बैलेट यूनिट उपलब्ध करवाया गया है। नगर निगम रायगढ़ के 6 वार्डों 24, 25, 36, 40, 42 और 47 में पार्षद पद के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक से अधिक बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा।

नगरीय निकाय अंतर्गत 141 वार्डों में 01 लाख 95 हजार 371 मतदाता

जिले के नगरीय निकाय हेतु कुल 141 वार्डो में कुल 1 लाख 95 हज़ार 371 मतदाता हैं, जिसमें 97 हज़ार 655 पुरुष, 97 हज़ार 686 महिला और 20 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत सभी 48 वार्ड में कुल मतदाता-01 लाख 40 हजार 884 हैं, जिसमें 70 हजार 399 पुरुष,70 हजार 468 महिला और अन्य-17 शामिल हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत सभी 18 वार्ड में कुल मतदाता 15 हजार 608 है, जिसमें 7 हजार 742 पुरुष, 7 हजार 866 महिला हैं। नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल 4 हजार 207 मतदाता हैं, जिसमें 2 हजार 38 पुरुष एवं 2 हजार 169 महिला हैं। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल 9 हजार 640 मतदाता हैं, जिसमें 5 हजार 353 पुरुष, 4 हजार 284 महिला और 3 अन्य शामिल हैं। नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल 7 हजार 136 मतदाता हैं, जिसमें 3 हजार 441 पुरुष, 3 हजार 695 महिला हैं। नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल 11 हजार 536 मतदाता हैं, जिसमें 5 हजार 615 पुरुष और 5 हजार 921 महिला हैं। नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत सभी 15 वार्ड में कुल 6 हजार 360 मतदाता हैं, जिसमें 3 हजार 77 पुरुष और 3 हजार 283 महिला हैं।

  • Related Posts

    इन पहचान पत्रों को मतदान के लिए किया गया है वैध, मतदान से पहले मतदाताओं के लिए ये जानकारी है अहम्

    नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन