OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

संस्कार स्कूल और डायरेक्टर रामचंद्र का नेशनल अवार्ड के लिए चयन

एक सितंबर को दिल्ली में होगा अवार्ड फंक्शन

रायगढ़ जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा और संस्कार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था द्वारा देश की सभी संस्थाओं को पंजीयन के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें संस्थाओं को पंजीयन के साथ ही अपने स्कूल की गतिविधियों, स्कूल में दी जा रही सुविधाओं, स्कूल में चल रहे व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों के साथ ही पालक और बच्चों के बीच की जा रही सोशल एक्टिविटी के बारे में जानकारी मांगी गई थी। संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा पिछले वर्षों में किए गए सामाजिक-सांस्कृतिक एवं मोटिवेशनल कार्यक्रमों और खेलकूद गतिविधियां के बारे में जानकारी प्राप्त कर विमर्श के बाद संस्था के मार्गदर्शक मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा को सर्वाधिक सामाजिक-सांसकृतिक गतिविधियों के लिए नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गई। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने यह भी बताया कि “संस्कार पब्लिक स्कूल की संस्थागत गतिविधियों और बच्चों के व्यक्तित्व विकास के शिक्षाप्रद सामाजिक कार्यक्रमों के आधार पर संस्कार पब्लिक स्कूल का भी चयन शिक्षा के क्षेत्र में अवार्ड के लिए किया गया है, रामचन्द्र शर्मा और संस्कार पब्लिक स्कूल दोनों को ही नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था द्वारा नई दिल्ली में 1 सितंबर को विशिष्ट विभूतियों के हाथों से सम्मानित किया जाएगा। इस गौरवशाली पल के लिए संस्था की ओर से प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा और व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए रामचन्द्र शर्मा शामिल होंगे। इस उपलब्धि पर संस्था के सभी शिक्षक, पालकगण, छात्र छात्राओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है।
इस बड़ी उपलब्धि पर संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि “नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त होना गर्व का विषय है, हम तो बच्चों का कैरियर बनाने हेतु जरिया मात्र हैं, वास्तव में इस पुरस्कार के हक़दार संस्कार स्कूल की पूरी टीम और रायगढ़ जिला है, क्योकि सभी का सहयोग और मार्गदर्शन हमें लगातार प्राप्त होता रहता है।”

  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन