OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

निगम की अनदेखी से जानलेवा साबित हो सकते हैं ऐसे अवैध बेसमेंट…

बेसमेंट में डीजी सेट, किचन और LPG रसोई गैस सिलेंडर बन सकते हैं हादसों की बड़ी वजह

बीते महीने देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई छात्रों की जान चली गई थी, हादसे की वजह वो तमाम बेसमेंट थे, जिसका संचालन कोचिंग सेंटर्स वाले करते थे। इस हादसे पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी सरकारों की भूमिका पर सख़्त टिप्पणी की थी।

अगर रायगढ़ के संदर्भ में देखने की कोशिश करें तो जनप्रतिनिधियों के संरक्षण और स्थानीय निकायों की अनदेखी के कारण अवैध तरीक़े से बेसमेंट संचालित हो रहे हैं, शहर में तो कई बड़ी बिल्डिंग्स के बेसमेंट में डीजी पावर जनरेटर सेट इंस्टाल किया गया है, किचन बनाकर रख दिया गया है, कहीं बेकरी का काम हो रहा है, तो कहीं बेसमेंट का उपयोग अपने चिकित्सा संस्थान के लिए किया जा रहा है, सबसे ख़तरनाक और चिंताजनक स्थिति बेसमेंट में संचालित हो रहे किचन और बेकरीज़ को लेकर बनती दिखाई देती है, क्योंकि इनके संचालन के लिए एलपीजी रसोई गैस का भंडारण करके रखा जाता है, जो कि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं जिन व्यावसायिक संस्थानों के बेसमेंट में डीजी पावर जनरेटर सेट्स लगे हैं, वो तो पूरी तरह अवैध हैं और जिस पर नियंत्रण की ज़िम्मेदारी स्थानीय निकाय प्रशासन के साथ ही साथ सीएसपीडीसीएल के सुरक्षा विभाग की है, मगर अफ़सोस इस बात का है कि बेसमेंट में अवैध तरीक़े से संचालित हो रही कारगुज़ारियों पर प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं।

कलेक्टर से ऐसी अपेक्षा है कि नगर निगर और जिले के दूसरे नगरीय निकायों के दायरे में संचालित तमाम भवनों के बेसमेंट की जांच करवाएं, अनियमितता पाये जाने पर ऐसे अवैध बेसमेंट पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई भी होनी चाहिए। किचन, डीजी सेट, बेकरी सहित जो भी कार्य व्यापार अवैध तरीक़े से बेसमेंट में संचालित हो रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने के भी निर्देश जारी होने चाहिए। इससे पहले की कोई बड़ी दुर्घटना हो जाये, समय रहते सतर्क हो जाना ही समझदारी होगी।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन