OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता बनोरा आश्रम का हेल्थ कैंप, मां गुरू की मौजूदगी में बरसती है विशेष कृपा

  • health
  • February 8, 2026
  • 0 Comments

28 वां सालाना नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का संपन्न हुआ मानवसेवी आयोजन, दर्ज़नभर से ज़्यादा विशेषज्ञ चिकित्सकों ने समर्पितभाव से दीं सेवायें, मरीज़ों को पर्याप्त मात्रा में दी गई निःशुल्क दवाएं

अघोर संत बाबा प्रियदर्शी राम (संस्थापक बनोरा आश्रम)

आध्यात्म के साथ मानवसेवा के बेहद प्रचलित संस्थान अघोर गुरुपीठ ब्रम्हनिष्ठालय बनोरा आश्रम में वैसे तो स्वास्थ्यगत सुविधाओं को लेकर हमेशा गतिविधियां चलती रहती हैं, पर साल में एक बार आयोजित किये जाने वाले मैगा हेल्थ चेकअप कैम्प का इस क्षेत्र में अपना एक अलग ही महत्व है। हर साल की तरह इस साल 8 फ़रवरी रविवार की सुबह नौ बजे से ही बनोरा आश्रम में अंचल के मशहूर विशेषज्ञ डाॅक्टर्स की टीम पहुंचने लगी थी साथ ही मरीज़ों का पंजीयन भी किया जाने लगा, सुबह दस बजे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शुरु हुआ, जिसमें हर उम्र और वर्ग के न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्र के मरीज़ों ने भी पंजीयन कराया और संबंधित रोगों के विशेषज्ञ डाॅक्टर्स से जांच करवाई। इन मरीज़ों में जिनके लिये भी डाॅक्टर्स ख़ून या हार्ट की जांच के लिये एडवाईज़ देते थे, फ़ौरन उसी जगह पर ईसीजी और ब्लड जांच भी निःशुल्क की जाती थी। शाम तक बड़ी तादाद में मरीज़ों ने लाभ उठाया। बनोरा आश्रम के सालाना हेल्थ कैम्प में विशेष सेवाएं देने वाले हर रोगों के विशेषज्ञ डाॅक्टर्स की भावनाएं शिविर में कुछ ख़ास ही होती हैं। मेडीसिन, हृदय, शिशु, नाक कान गला, अस्थि, चर्म, आंख, स्त्रीरोग जैसे तमाम विभागों के विशेषज्ञ डाॅक्टर्स ने तक़रीबन आठ घंटे तक निःशुल्क सेवाएं देकर मरीज़ों का बेहद आत्मीय उपचार किया, डाॅक्टर्स की ऐसी आत्मीयता पाकर मरीज़ों ने बड़ी सहजता और भरोसे के साथ अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में मौजूद हर डाॅक्टर्स के मन में बनोरा आश्रम और बाबा प्रियदर्शी राम के प्रति अथाह श्रद्धा भी महसूस की गई।

अघोर गुरूपीठ ब्रम्हनिष्ठालय बनोरा आश्रम द्वारा आयोजित अट्ठाईसवें साल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान आश्रम परिसर में ही डाॅक्टर्स द्वारा प्रिस्क्राईब की गई दवाओं को मरीज़ों के लिये निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। मरीज़ों के लिये निः शुल्क दवा की व्यवस्था ब्रांडेड दवा निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से की गई थी। ये सभी सेवाभावी दवा कंपनी के प्रतिनिधियों यानि एमआर के लिये शिविर स्थल में ही एक अलग से काउण्टर बनाया गया था, जहां से मरीज़ों को पर्ची के आधार पर दवा दी गई। सभी दवा कंपनी के प्रतिनिधियों के दिलों में भी बनोरा शिविर में सेवा देने का अपना अलग ही सुक़ून देखने को मिला। ग़ौरतलब है कि मानवसेवा और राष्ट्र कल्याण के प्रति समर्पित अघोर गुरूपीठ बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम की देखरेख और दिशा निर्देशों के तहत् ही बनोरा आश्रम की सारी गतिविधियां संचालित होती हैं, चिकित्सा शिविर के दौरान भी शिविर में आने वाले मरीज़ों के साथ ही साथ शिविर की व्यवस्था पर बाबा प्रियदर्शी राम लगातार अपना ध्यान लगाये हुए थे, वहीं आश्रम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी आशीर्वाद दे रहे थे। बनोरा हेल्य कैम्प में रोगों की जांच करवाने और निःशुल्क दवा मिलने के बाद मरीज़ों में बड़ा सुक़ून देखने को मिला, ऐसा कहा जा सकता है कि उनकी आधी बीमारी तो आश्रम पहुंचते ही मानसिक तौर पर ठीक हो गई।

बनोरा आश्रम के 28 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान दवाओं की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में कर ली गई थी क्योंकि बाबा प्रियदर्शी राम जी का निर्देश रहता है कि मरीज़ों को डाॅक्टर द्वारा लिखी गई दवा पर्याप्त मात्रा में मिलनी चाहिए, बनोरा के अलावा डभरा हेल्थ कैम्प में भी निःशुल्क दवाओं को लेकर ऐसी ही व्यवस्था रहती है और यही कारण है कि बनोरा आश्रम का स्वास्थ्य शिविर ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए ईश्वरीय वरदान से कम नहीं होता।

  • Related Posts

    • health
    • December 16, 2025
    • 23 views
    मरीज़ों को नवजीवन की उम्मीद बन रहा डाॅ आरएल हॉस्पिटल, मल्टीपल हिस्सों से चोटिल हुए मरीज़ का हुआ सफल ऑपरेशन

    रायगढ़ शहर में ट्रैफ़िक थाना के सामने स्थित डॉ. आरएल हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से लोगों के लिए भरोसे का पर्याय बन चुका है, यह मल्टीप्लेक्स हॉस्पिटल बीते कई दशकों…

    • health
    • July 8, 2025
    • 63 views
    डॉ पीयूष से जानिये….आठ जुलाई को हर साल क्यों मनाया जाता है “विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस”

    रायगढ़ अंचल के बेहद अनुभवी और भरोसेमंद त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ पीयूष अग्रवाल ने जानकारी दी कि हर साल आठ जुलाई को विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, मौजूदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन