SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES SCHOOL
TINY TOES ADD
TINY TOES ADD 2
R L ADD
BALAJI METRO ADD 14 SAL
RAJPRIYA ADD
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
APEX ADD
BALAJI METRO ADD
Untitled-1
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
GANGA SEWAK ADD 1
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES SCHOOL
TINY TOES ADD
TINY TOES ADD 2
R L ADD
BALAJI METRO ADD 14 SAL
RAJPRIYA ADD
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
APEX ADD
BALAJI METRO ADD
Untitled-1
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
GANGA SEWAK ADD 1
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय जनता पार्टी खेमे से महापौर की टिकट के लिए उभरा “संगीता” का नाम, पति का चार दशकों से है पार्टी में समर्पण

पार्टी नेतृत्व और ओपी चौधरी विचार करें तो नहीं होंगे निराश

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के अध्यक्ष की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने और निकाय चुनाव के जल्द ऐलान की संभावना को देखते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के दावेदारों के नाम उछलने लगे हैं। रायगढ़ नगर निगम से महापौर पद के लिए एक तरफ़ जहां कांग्रेस जानकी काटजू पर ही दांव लगाने की तैयारी में है, इसके अलावा फुटकर फल सब्ज़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह भी टिकट के दावेदार बनकर उभरे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में प्रदीप श्रृंगी, नरेश गोरख के नामों की चर्चा समाचार जगत में उछल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी खेमे से महापौर पद की रेस में रविन्द्र सिंह भाटिया भी उतरते नज़र आ रहे हैं, उन्होंने अपनी पत्नी संगीता सोनखर भाटिया के लिए पार्टी से टिकट मांगने का पूरा मन बना लिया है। रविन्द्र सिंह भाटिया का भारतीय जनता पार्टी में खरसिया उपचुनाव में दिलीप सिंह जूदेव के पक्ष में समर्पित भाव से काम करने का इतिहास है, उन्होंने 1990 में कोतरा रोड बूथ अध्यक्ष के तौर पर पार्टी से मिले दायित्व का बख़ूबी निर्वहन किया और संगठन में काम करने के सफ़र की शुरुआत की, तब से लेकर अब तक तक़रीबन 34 सालों के अपने राजनैतिक सफ़र में रविन्द्र सिंह भाटिया ने अलग अलग पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम किया‌ इस बात में कोई शक ओ सुबहा नहीं है कि रविन्द्र सिंह भाटिया पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के सबसे ख़ास सिपहसालार थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
मौजूदा समय में पार्टी में अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे भाजपा नेता रविन्द्र सिंह भाटिया अपनी पत्नि संगीता सोनखर भाटिया के लिए टिकट की मांग इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि संगीता सोनखर भाटिया का भी सार्वजनिक जीवन से ख़ासा जुड़ाव है। कुछ माह पहले संगीता के नेतृत्व में नियमित रूप से करबला तालाब के बेहतर रख रखाव की मांग के साथ बड़ा आंदोलन किया गया था, जिसका सकारात्मक नतीजा ये हुआ कि तब से ही करबला तालाब के आसपास सफ़ाई हो रही है, हालांकि संगीता ख़ुद मानती हैं कि बुढ़ी माई मंदिर परिसर से लगे करबला तालाब की सफ़ाई की मौजूदा व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा ही है। संगीता कौर भाटिया ने हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई की है और अपने पति के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रति सक्रिय और समर्पित भी हैं। भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेतृत्व और ख़ासतौर पर स्थानीय विधायक मंत्री ओपी चौधरी को अपने समर्पित सिपाही रविन्द्र सिंह भाटिया की पत्नि संगीता सोनखर भाटिया के नाम पर भी महापौर पद की टिकट के लिए विचार करना चाहिए।

  • Related Posts

    होलाष्टक ने दिखाया असर, निगम के शपथ ग्रहण के पहले बने विवाद के हालात

    ज्योतिषीय गणना के मुताबिक़ बीते 7 मार्च से होलाष्टक प्रभावशील हो गया है और 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन रायगढ़ नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों…

    अब सभापति, महापौर केबिनेट और एल्डरमैन को लेकर शुरू होगी क़वायद, देखिये संभावित नामों की सूची

    नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम जारी हो चुके हैं, सत्ताधारी दल बीजेपी ने उम्मीद से कहीं ज़्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी ज़मीन तक बचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन