बीते 22 नवंबर को तमनार अंचल के सक्ता गांव में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग की स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् सामान्य स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस शिविर में कुल 82 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, उचित परामर्श और ज़रूरत के मुताबिक़ सीधा लाभ लिया। शिविर के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 46 ग्रामीणों के बीपी (रक्तचाप) की जांच हुई जिनमें से 7 उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) और 2 निम्न रक्तचाप (लो बीपी) मरीज़ों की पहचान हुई, जिन्हें चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क दवाओं के साथ उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में आये 37 ग्रामीणों के शुगर की जांच हुई, जिनमें से 11 मरीज़ों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला, इन सबको भी निःशुल्क दवाओं के साथ साथ संतुलित खानपान के बारे में समझाया गया। शुगर, बीपी के अलावा नेत्र, दंत, अस्थि, स्त्रीरोग (माहवारी) और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज़ भी मरीज़ आये, जिन्हें कोड़केल में जल्द ही आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु सलाह दी गई।
सक्ता के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान एक तरफ़ जहां डॉ. एस.के. मिश्रा, डॉ. व्ही.के. अम्बवानी ने मरीज़ों की चिकित्सकीय जांच की वहीं नर्सिंग स्टाफ़ सुश्री गीता सिदार, फ़ार्मा स्टाफ़ उमेश गुप्ता, मितानिन श्रीमती शकुंतला सिदार ने हमेशा की तरह अपना योगदान दिया। विशेष सहयोगी के तौर पर उप-सरपंच दिलीप नायक, श्रीमती गुरवारी भगत, सरपंच प्रतिनिधि अमृत राठिया ,पंच श्रीमती शहोद्रा राठिया, SHG केडर श्रीमती होलिका राठिया,श्रीमती संपत्ति राठिया, श्रीमती रामनिष्पति राठिया ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। चूंकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से संचालित एनजीओ नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही लिहाज़ा सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों के साथ साथ नवसृजन के सचिव दुर्गाशंकर नायक, उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, पूर्णचन्द्र पटेल, प्रकाश राठिया, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार और श्रीमती चंद्रावती राठिया की उपस्थिति सभी स्वास्थ्य शिविरों के दौरान रहती है, सक्ता शिविर में भी सभी ने व्यवस्थाओं के लिहाज़ से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। ग़ौरतलब है कि स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्य अभियान के तीसरे चरण के तहत् संपन्न हुआ सक्ता का छठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (सामान्य) था।








































