OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की युवा विंग ने बड़े पैमाने पर आख़िर क्यों दी गिरफ़्तारी और कब तक चलता रहेगा ये सिलसिला????

सतनामी समाज के लिए आवाज़ उठाने पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित सतनामी समाज के तमाम निर्दोष युवाओं को षड्यंत्रपूर्वक जेल भेजे जाने के ख़िलाफ़ रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस शहर के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जेल भरो आंदोलन किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा से मिले निर्देशों का परिपालन करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में  युवा कांग्रेस एनएसयूआई के सैंकड़ों युवा नेताओं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी के साथ राज्य सरकार का विरोध करते हुए जेल भरो आंदोलन किया गया। युवा कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों युवा नेताओं की टोली स्टेशन चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर नारेबाज़ी करते हुए नारेबाज़ी के साथ गिरफ़्तारी देने के लिए सिटी कोतवाली के लिए निकल पड़े, पुलिस ने पहले तो सुभाष चौक के पास युवा कांग्रेस नेताओ को गिरफ़्तार करने की कोशिश की,  लेकिन काफ़ी संघर्ष के बाद कांग्रेस के युवा नेताओं कार्यकर्ताओं ने रास्ता बदलकर हंडी चौक से होते हुए सिटी कोतवाली पहुंचने की कोशिश करने लगे, हंडी चौक में भी पुलिस और युवा कांग्रेस नेताओ के बीच आमने सामने के टकराव के बाद पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार करते हुए रामलीला मैदान ले जाया गया, जहां सभी की गिरफ़्तारी दर्ज़ हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि “राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार दमनकारी नीति हावी हुई है, प्रदेश में युवाओं की आवाज़ बनकर उभर रहे हमारे नेता विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरह से घबराई हुई है, भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ़्तार किया गया है, इसी से साफ़ झलक रहा है कि भाजपा युवाओं की आवाज़ को दबाना चाहती है।” NSUI के प्रदेश महामंत्री राकेश पांडे ने कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नाम मात्र आगे रखकर केंद्र सरकार में बैठे भाजपा के नेता द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं, इससे राज्य की भाजपा सरकार को सीधा सीधा नुकसान आगामी सभी चुनावों में देखने को मिलेगा। बलौदा बाज़ार हिंसा कांड में अगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित तमाम नेता और सतनामी समाज के भोले भाले लोग दोषी हैं, तो उनके ख़िलाफ़ ठोस सबूत भी होना चाहिए, लेकिन पुलिस प्रशासन केवल आरएसएस भाजपा के इशारों पर कार्यवाही कर रही है।” युवा कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ का भी भरपूर समर्थन मिला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,दीपक पांडे,महापौर जानकी काटजू,सभापति जयंत ठेठवार,महामंत्री शाखा यादव,विकास शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान की मौजूदगी रही। तक़रीबन 300 की तादाद में युवा कांग्रेस एनएसयूआई के नेताओं कार्यकर्ताओं ने गिरफ़्तारी दी, बाद में सभी को रिहा भी कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त बल का इंतज़ाम किया था, एसडीएम तहसीलदार सहित पुलिस के तमाम अधिकारी भी रामलीला मैदान में डटे रहे।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन