OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

महाजेंको MDO अदानी के गुर्गों का जंगली आतंक, ग्रामीणों के कंधों का सहारा लेकर गारे पेलमा सेक्टर 2 खदान शुरू की साज़िश, अपने पोषित गुर्गों की आड़ में अदानी के निशाने पर रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी

  • crime
  • August 8, 2025
  • 0 Comments

तमाम पड़यंत्रों के साथ हथियाये गये कोल ब्लॉक में कोयला खदान शुरू करने के लिए कोई कंपनी किस हद तक गिर सकती है, इसका ताज़ा उदाहरण बीते बुधवार की दोपहर कलेक्टर जिला दंडाधिकारी कार्यालय के बाहर तब देखने को मिला, जब पत्रकारों को महाजेंको के एमडीओ अदानी कंपनी के गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी तक दी गई। ऐसा रायगढ़ जिले में पहली बार हुआ है कि एक कंपनी द्वारा पोषित कारिंदों-गुंडों ने पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी गई और उन्हें गुंडा कहा हो, वो भी कलेक्टर कार्यालय के सामने दिन दहाड़े पुलिस की मौजूदगी के बीच। रायगढ़ जिला मुख्यालय के पीड़ित पत्रकारों ने इस बाबत चक्रधर नगर थाने में लिखित शिक़ायत भी दी और पुलिस से आरोपियों के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई की मांग की है। महाजेंको के लिए कोयला खोदने का कार्य करने वाली अदानी कंपनी को गारे पेलमा सेक्टर दो में अपनी खदान शुरू करने की इतनी हड़बड़ी है कि वो किसी भी हद तक जा सकती है, इसी कड़ी में उसने जिले के इतिहास में पहली बार चलित धनसुनवाई का आयोजन किया, यानि ढोलनारा ग्राम के कुछ लोगों को खिला-पिलाने के बाद बस-कार में भरकर कलेक्टर से मिलने लाया और खदान शुरू करने का निवेदन किया। मिलने के बाद जब वे कलेक्टोरेट परिसर में फोटो खिंचाने इकट्ठे हो रहे थे, तभी अडानी कंपनी के पोषित गुमास्तों ने साथ आई कई महिलाओं को चाय पीन से रोका, तो किसी को इधर उधर जाने से। इन्हीं बातों को देखकर वहां मौजूद पत्रकारों ने जब ग्रामीणों से समर्थन में आने का कारण पूछा तो ग्रामीण जवाब नहीं दे पा रहे थे, माहौल को अपने ख़िलाफ़ जाते देख अडानी कंपनी के अघोषित कामगार गुमास्तों ने ग्रामीणों को वापस जाने को कहा, इसी दौरान पत्रकारों ने जब सीधे तौर पर गुमास्तों से ही सवाल किया तो वो बिदग गए और पत्रकारों को गुंडा कहने लगे। जब इस बात का पत्रकारों ने विरोध किया, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। आधे घंटे तक कलेक्टर कार्यालय के ठीक बाहर हंगामा होता रहा, पुलिस भी कंपनी के लोगों के साथ तमनार से आई थी। पत्रकारों ने ही पहले शांति रखी और थाना चक्रधर नगर जाकर अडानी कंपनी के गुर्गों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिक़ायत की।

थाना प्रभारी बीआर साहू ने दर्जनों पत्रकारों के दस्तख़त वाली शिक़ायत कॉपी ली और विधिवत कार्रवाई का आश्वासन दिया क्योंकि वो खुद मौक़ा-ए-वारदात पर मौजूद थे और उनकी ही टीम ने विवाद को मौक़े पर शांत कराया था। ग़ौरतलब है कि गारे पेलमा सेक्टर दो के प्रभावित आदिवासियों और ग्रामीणों के तमाम विरोधों के बावजूद बीते महीने मुड़ागांव में हज़ारों पेड़ों को महाजेंको के एमडीओ अदानी कंपनी द्वारा काट दिया गया, खदान की ज़द में आने वाले 9 ग्राम पंचायतों से संबद्ध 14 गांव कंपनी के विरोध में है। मुडागांव के बाद 9 गांव से सटे जंगलों को चोरी छिपे काटने से अदानी कंपनी के मंसूबे इतने बढ़ गए हैं कि वो किसी को कुछ नहीं समझती। कंपनी के इस तानाशाही रवैये के ख़िलाफ़ अब पत्रकार बिरादरी उठ खड़ी हुई है। पत्रकारों के सवाल पूछने पर उन्हें गुंडा कहा जाना और फिर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक देने के मामले में जिले की पत्रकार बिरादरी में रोष व्याप्त है और आनेवाले समय में इस घटना का पत्रकार बिरादरी एकजुटता से सामूहिक प्रतिकार करेगी। अदानी कंपनी द्वारा पोषित कारिंदों की करतूत कैमरे में कैद हो गई है और वायरल भी हो रही है। अपने आत्म सम्मान की लड़ाई में रायगढ़ की पत्रकार बिरादरी अदानी कंपनी के ख़िलाफ़ तमाम अलग अलग मोर्चों पर लामबंद रहेगी।

  • Related Posts

    श्याम मंदिर के चोरी-कांड को मुंगेली और बिलासपुर पुलिस की मदद से रायगढ़ पुलिस ने नौ दिनों में किया क्रैक, 6 आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी, चोरी का सारा माल मत्ता बरामद

    नौ दिनों पहले रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में आधीरात के वक़्त बड़े शातिराना तरीक़े से चोरी की बड़ी घटना को सिर्फ़ एक चोर द्वारा अंजाम दिया…

    शातिर चोरों के निशाने पर आया खाटू नरेश श्याम बाबा का मंदिर, स्वर्ण आभूषणों और नक़दी सहित लाखों की चोरी, सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस

    कोतवाली थाना क्षेत्र से ग़ुज़रे 13-14 जुलाई की दरमियानी रात चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है। शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम बाबा के मंदिर में बीती रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन