OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

आईजी बिलासपुर की पहल से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में शुरू हो सकेगा साईबर जागरुकता पाठ्यक्रम, वाईस चांसलर ने दिया आश्वासन

साईबर फ़्राड जागरूकता पखवाड़ा के विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए आईजी डॉ. शुक्ला

साइबर फ्रॉड से लड़ना हम सब की ज़िम्मेदारी – एसपी

साईबर फ़्राड से बचाव के जागरुकता गीत की हुई लांचिंग

सोमवार को ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस और हेल्पिंग हैंड क्लब फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से तैयार किए गए साइबर जागरूकता गीत “जागरूक हो जाओ”* का विमोचन बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया। इस जागरूकता गीत को रायगढ़ विभिन्न प्रकार के सम-सामयिक साइबर फ़्राड जैसेविभिन्न प्रकार के सम-सामयिक साइबर फ़्राड जैसे DIGI and reel film Production की क्रिएटिव टीम ने तैयार किया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार बीते 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस अभियान में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन सहित कई स्थानीय एनजीओ का भी विशेष योगदान मिल रहा है। सोमवार के कार्यक्रम की शुरुआत में साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के छात्रों और समाज के अलग अलग क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों को UPI फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी, फ़ेक नोटिस, फ़्राड कॉल और ऑनलाइन लोन फ़्राड से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 70 फ़ीसदी लोग जागरूक होने के बावजूद जल्दबाज़ी, लालच और लापरवाही के कारण साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए व्यावहारिक उपायों और सुरक्षा को दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को केरल पुलिस की तर्ज़ पर साइबर फ़्राड और साइबर अवेयरनेस के लिए विशेष कोर्स चलाने का सुझाव दिया, जिससे छात्रों को इसका लाभ मिले और वे समाज में जागरूकता फैला सकें। उन्होंने रायगढ़ पुलिस और सहयोगी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की, रायगढ़ पुलिस तथा जागरूकता पखवाड़ा से जुड़े एनजीओ को शुभकामनाएं दीं, इसी कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध जन जागरूकता पखवाडा में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को व्यक्तिगत और संस्थागत तौर पर  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर फ़्राड से लड़ना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। हमें स्वयं जागरूक तो होना ही चाहिए साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाॅ. आरडी पाटीदार ने भी डॉ. शुक्ला के आह्वान पर यूनिवर्सिटी में साइबर अवेयरनेस कोर्स की शीघ्र शुरुआत करने का आश्वासन दिया और रायगढ़ पुलिस के साथ निरंतर सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड क्लब ने आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग कुमार पटेल को मोमेंटो देकर साइबर क्राइम के प्रति सुरक्षित करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में कई समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें थाना प्रभारी पूंजीथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश कॉर्डिनेटर विन्नी सलूजा, चंद्रकांत पंजाबी, साइबर जागरूकता रैप सॉन्ग तैयार करने वाले DIGI एंड फिल्म्स प्रोडक्शन के डायरेक्टर दीप्तांशु छड़ीमली और उनकी टीम, लायंस क्लब रायगढ़ सिटी, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन, दिव्य शक्ति संस्था, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड, लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा, रानी सती दादी सेवा समिति, लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाऊन, जेसीआई रायगढ़ सिटी, अग्रसेन सेवा संघ, रोटरी क्लब खरसिया, दशहरा समिति खरसिया, NRVS इंडस्ट्रियल, बीएस स्पंज एंड पावर लिमिटेड, एनआर इस्पात के साथ रायगढ़ साइबर सेल का पूरा स्टाफ, थाना पूंजीपथरा स्टाफ मेंबर मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन