SECR के कोने कोने में संघर्ष की आग को पहुंचाना ज़रूरी : सुशांत पंडा


बिलासपुर ।बीते एक सितंबर रविवार को आईआरएम ओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत पंडा, आल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज़ फ़ेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष बंटी तंवर, महासचिव सुश्री रीना राजपूत और प्रदेश सचिव रामकुमार साहू की गरिमामय मौजूदगी में यूपीएस की तमाम विसंगतियों पर एक दिवसीय संगोष्ठी में विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में मौजूद सभी एनपीएस साथियों को इस बात से अवगत कराया गया कि यूपीएस सिर्फ़ टियर वन टू थ्री के लिए है, अगर यह स्कीम इतनी अच्छी होती तो सभी कर्मचारियों को समान लाभ की गुंज़ाइश होती, केवल कुछ वर्ग के कर्मचारियों के फ़ायदे का झुनझुना थमाकर सरकार ने चुनाव से पहले जल्दबाज़ी में इसे थोप दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत पंडा ने SECR के सभी साथियों से आह्वान किया कि अपने हक़ अधिकार के लिए छिड़ी जंग की इस आग को बुझने नहीं देना है, समूचे ज़ोन में साथियों के बीच आंदोलन का विस्तार करना है। सभी साथी अपने अपने डिवीजन से जुड़े NPS साथियों को UPS की खामियां बताएं क्योंकि अभी वो सुनहरा मौक़ा है, जब हम निर्णय लेने की स्थिति में हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी भी दी गई कि इसी सितंबर महीने की 30 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली में रेल्वे कर्मचारी सरकार से OPS यानि पुरानी पेंशन योजना को ही लागू किये जाने की मांग के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे, जिससे कि सरकार के कानों तक लाखों रेल्वे कर्मचारियों की आवाज़ पहुंच सके। नई दिल्ली के जंतर मंतर में भी OPS की मांग को लेकर रेलवे के दोनों फेडरेशन AIRF और NFIR को आपत्ति जताते हुए NPS कर्मियों ने आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है, साथ ही आगामी दिसंबर महीने में रेलवे यूनियन के सीक्रेट बैलेट चुनाव के दौरान भी पुरानी पेंशन लागू करने घोषणा पत्र जारी किया जाना ही मुख्य मुद्दा बनने जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में NPS रेल्वे कर्मचारी व्ही अनंत रमन ने सभी अतिथि साथियों और संगोष्ठी में मौजूद कर्मचारी साथियों को रेल कर्मचारी एकता के लिए आभार जताया। बिलासपुर रेल मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम के स्वरूप और कर्मचारी साथियों के संख्याबल को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत पंडा ने ख़ुशी ज़ाहिर की, कार्यक्रम का समापन IRMOPS ज़िंदाबाद, रेल कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद और साथी सुशांत पंडा ज़िंदाबाद के सामूहिक नारों से हुआ।





























