


एक सितंबर को भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के बैनर तले नेशनल पेंशन स्कीम NPS और वर्तमान मोदी सरकार की कैबिनेट द्वारा पास की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम UPS की विसंगतियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। बिलासपुर के हेमूनगर स्थित नेपाली भवन में दोपहर ढाई बजे से संगोष्ठी शुरू होगी, जिसमें भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत कुमार पंडा भी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर सुशांत पंडा के स्वागत से लेकर संगोष्ठी के लिए व्यापक तैयारियां भी कर ली गई हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर OPS संघर्ष समिति के साथियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है, संगोष्ठी में सभी बिंदुओं पर गहन मंथन होगा और आगे के संघर्ष के लिए रणनीति पर भी विचार होगा।





























