OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

धान की बालियों से सजेगा गांजा चौक में मातारानी का दरबार, सीधे खेतों से ख़रीदकर मंगाई गई हैं नई धान की बालियां

छग सामाजिक मंच का हर सदस्य तैयारियों में जी-जान से जुटा

मातारानी की आराधना का पौराणिक परंपरागत पर्व शारदीय नवरात्रि जारी है, शहर और गांवों में हमेशा की तरह मातारानी की प्रतिमाएं विराजित की जा रही है, उससे पहले दुर्गा पंडालों की एक से बढ़कर एक अलग अलग थीम पर सजावट हो रही है। रंग बिरंगी लाईट्स से शहर के सभी चौक चौराहे नहाये हुए हैं।

गांजा चौक में छत्तीसगढ़ सामाजिक मंच द्वारा हर साल बेहद कलात्मक अंदाज़ में पंडाल तैयार किये जाये हैं, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार नई धान की बालियों और दानों से पूरे पंडाल की सजावट की जा रही है, मातारानी की प्रतिमा में पहनाये जाने वाले सभी आभूषणों में भी धान के दानों की बहुलता देखने को मिलेगी, वहीं पूजा पंडाल के आसपास का ईलाक़ा धान की बालियों से बने झूमरों से सजा हुआ दिखाई देगा, सजावट की इस थीम को उभारने के लिए लाईट्स को भी ख़ासतौर पर डिज़ाईन किया गया है। हमेशा की तरह छत्तीसगढ़ सामाजिक मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य दुर्गा पूजा की तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। ग़ौरतलब है कि सभापति जयंत ठेठवार की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सामाजिक मंच द्वारा मकर संक्रांति पर हर साल भव्यता के साथ केलो महाआरती का आयोजन भी किया जाता है। बहरहाल इस बार गांजाचौक का “धान का कटोरा छत्तीसगढ़” थीम पर तैयार दुर्गा पंडाल अपने कलात्मक स्वरूप की वजह से माता के भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन