OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

CSR के तहत् संवेदनशील है SBI, क्षेत्रीय कार्यालय से छात्राओं को किया गया साईकल वितरण

  • social
  • January 8, 2025
  • 0 Comments

शिक्षा के प्रति छात्राओं को सशक्त बनाने भारतीय स्टेट बैंक तत्पर है : राजेश कुमार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के रायगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत् दो अलग-अलग स्कूलों की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा को प्रोत्साहित करना और स्कूल जाने में उनकी सुविधा बढ़ाना था। छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम संबंधित स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, उनके साथ मुख्य प्रबंधक विकास शर्मा और मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र तिव भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि “भारतीय स्टेट बैंक शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास करता रहेगा।” विशिष्ट अतिथि की आसंदी से विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा तक पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।” विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र तिव ने भी इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

साइकिल पाने वाली छात्राओं ने बैंक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। स्थानीय प्रशासन, स्कूल के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया, जो छात्राओं के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता के क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    • social
    • October 16, 2025
    • 142 views
    अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट कर रहा है सामाजिक सरोकारों से जुड़ा भव्य आयोजन, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन में 25-26 को जुटेंगे अग्र परिवार

    शादी ब्याह में दलाली प्रथा से सामने आता व्यावसायिक स्वरूप चिंताजनक  : राकेश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष, ADCT इसी अक्टूबर महीने की 25 और 26 तारीख़ को अग्रवाल समाज को साथ…

    • social
    • January 19, 2025
    • 124 views
    आल इंडिया मुस्लिम वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन और मुस्लिम जमात ने शुरू की इज़्तेमाई निकाह की रवायत, रायगढ़ में नौ जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    हर ख़ास-ओ-आम ने आयोजन को सराहा और दिल खोलकर किया सहयोग सभी वैवाहिक जोड़ों को उपहार में दिया गया गृहस्थी का भरपूर सामान बीते 18 जनवरी शनिवार को पंजरी प्लांट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन