SHALBH AGRWAL ADD
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

पूरे राज्य में ग़रीबों के घर उजाड़ने का अपना पुराना इतिहास दोहरा रही भाजपा सरकार : आशीष जायसवाल

प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता में आए हुए अभी दो साल भी नहीं हुए हैं और ग़रीबों के घरों को उजाड़ने का एकसूत्रीय कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है, ताज़ा मामला रायगढ़ विधानसभा के नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 का है, जहां कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा लगभग 300 परिवारों को घर तोड़ने का नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द घर खाली करने को कहा गया है, जिसके बाद से वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहर में इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है। शासन प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 29 के रहवासियों को घर खाली करने के नाम पर भयभीत किया जा रहा है, लोगों में शासन प्रशासन का डर इस बुरी तरह घर कर गया है कि डर की वजह से एक महिला की मौत भी हो गई है।

इस संवेदनशील मामले को देखते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने पहले तो वार्ड क्रमांक 29 में घर तोड़े जाने के भय से मृत हुई महिला को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, वहीं उन्होंने कहा कि “केंद्र और राज्य पर भाजपा नेतृत्व की सरकार है, ऐसे में भाजपा और इनके इशारों पर चलने वाला प्रशासन बेलगाम हो गया है, रायपुर जिला में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा और धरसीवां विधानसभा के अलावा महासमुंद जिला के बसना सहित अन्य स्थानों में ग़रीबों के आशियानों को उजाड़ने का मामला भी सबके सामने है। अब रायगढ़ जिले में भी कथित विकास के नाम पर ग़रीबों के घरौंदे उजाड़ने की क़वायद शुरू हो गई है, सत्ता में बैठे लोग ग़रीब विरोधी हो गये हैं।” आशीष जायसवाल ने कहा है कि “शहर को सुंदर बनाना है तो पहले से जो अव्यवस्था है उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, पुराना मरीन ड्राइव हो या जिले के पर्यटन स्थल, अव्यवस्था के चंगुल में जकड़े हुए हैं, शासन प्रशासन पहले तो इन्हें व्यवस्थित करे। भाजपा का पुराना इतिहास है, जब भी वो सत्ता में आती है ग़रीबों के साथ अत्याचार करती है। वर्तमान में तो भाजपा सरकार द्वारा ग़रीबों को बेघर करने का एक सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है जो कि निंदनीय है। रायगढ़ में अगर वक्त रहते प्रशासन इस तरह के जनविरोधी कृत्य पर गरीबों के हित में लगाम नहीं लगाती, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर ग़रीबों के घरौंदे बचाने के लिए आंदोलन भी करेगी।

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन