SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

महाजेंको के पक्ष में 3 साल पहले ग्राम सभा का फ़र्जी प्रस्ताव पास, जयशंकर राठिया के ख़िलाफ़ FIR कराने थाना प्रभारी को आवेदन

गारे पेलमा 2 कोल ब्लॉक के लिए महाराष्ट्र पॉवर जनरेशन कंपनी महाजेंको के पक्ष में 8 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत सराईटोला के आश्रित मुड़ागांव की ग्रामसभा जयशंकर राठिया की अध्यक्षता में कराई गई थी, अब जाकर ये भेद खुला है कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत् महाजेंको के पक्ष में मुड़ागांव ग्रामसभा का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया था, मुड़ागांव के लोगों का साफ़तौर पर कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत में जयशंकर राठिया नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है और ना ही ग्राम पंचायत द्वारा अधिकृत तौर पर महाजेंको के पक्ष में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है, लिहाज़ा महाजेंको द्वारा ग्राम सभा की जो अनापत्ति बतौर दस्तावेज़ संलग्न की गई है, वो पूरी तरह फ़र्जी है।

ग्राम पंचायत सराईटोला के आश्रित मुड़ागांव के ग्रामवासियों ने आज 11 जुलाई शुक्रवार को तमनार थाना प्रभारी के नाम लिखित आवेदन देकर फ़र्जी ग्रामसभा प्रकरण में एफ़आईआर दर्ज़ करने का आग्रह किया है। ग़ौरतलब है कि महाजेंको और एमडीआर अदाणी की सरपरस्ती में बड़े पैमाने पर सराईटोला और मुड़ागांव का जंगल काटा जा रहा है और जंगल कटाई को लेकर आदिवासी बाहुल्य प्रभावित ग्रामवासी ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बहरहाल, अगर महाजेंको के पक्ष में ग्राम सभा द्वारा पारित किये गये प्रस्तावों पर फ़र्जी होने के तथ्यात्मक आरोप लग रहे हैं तो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन