OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

कला साहित्य बिरादरी ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का “अनुपम” सम्मान, मसल्स फ़ैक्टरी जिम परिसर में हुआ गरिमामय आयोजन

कलाकारों साहित्यकारों ने साझा किये अनुपम पाल से अपने व्यक्तिगत और संस्थागत जुड़ाव के अनुभव, नई ज़िम्मेदारी के लिए दी शुभकामनायें

बीते एक फरवरी की शाम ग्रैण्ड माॅल की पांचवीं मंज़िल में संचालित द मसल्स फ़ैक्टरी जिम के कैफ़े में रायगढ़ की कला साहित्य बिरादरी की तरफ से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह आयोजन कलाकर्मी अनुपम पाल के सम्मान में आयोजित था, जिन्हें हाल ही में उनकी पार्टी भाजपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ प्रदेश संयोजक की अहम् ज़िम्मेदारी सौंपी है, इससे पहले अनुपम पाल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में ही प्रदेश सह संयोजक के पद पर अपनी ज़िम्मेदारियों का बख़ूबी निर्वहन कर चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रायगढ़ के कला और साहित्यकर्मियों ने अनुपम पाल को शाॅल बुके और सम्मान पत्र भी अपनी शुभकामनाओं के साथ भेंट किया।

इसी अवसर पर मौजूद रचनाकारों ने छत्तीसगढ भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल के सम्मान में स्वरचित रचनाओं का पाठ भी किया, सभी ने अनुपम पाल के साथ अपने संस्थागत और व्यक्तिगत जुड़ाव के अनुभव साझा किये। सभी के अनुभवों से एक बात जो साफ़तौर पर निकलकर आई वो ये कि अनुपम पाल वैचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं साथ ही उनका जुड़ाव सभी विचारधारा के लोगों से बना हुआ है और यही कारण है कि अनुपम पाल कला और संस्कृति के क्षेत्र में हर वर्ग के साथ गहरे तक जुड़ाव बना चुके हैं। पारंपरिक लोक कलाओं और लोक संस्कृति को लेकर वे बेहद संवेदनशील भी दिखाई देते हैं।

कला एवं साहित्य बिरादरी की तरफ़ से अनुपम पाल को भेंट किये गये  सम्मान पत्र में कहा गया है कि “आपने रायगढ़ में कला, संस्कृति, रंगमंच और साहित्य के क्षेत्र से जुड़कर अपनी सक्रियता बरक़रार रखी है, राजनैतिक तौर पर आपकी प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी से रही है और अब आपको छत्तीसगढ प्रदेश में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है इसलिए हम बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इसी प्रसंग के साथ आपका सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।” अपने ही शहर में अपनी ही बिरादरी से मिले सम्मान को पाकर अभिभूत अनुपम पाल ने भरोसा दिलाया कि कला और संस्कृतिकर्म के लिये शहर में टाऊन हाॅल के ऊपरी सभागार और पालीटेक्निक ऑडिटोरियम की उपलब्धता सहज सुलभ कराने की कोशिश की जायेगी, इसी के साथ ही साथ प्रदेश स्तर पर भी शासन की योजनाओं का लाभ कलाकारों साहित्यकारों तक पहुंचाने के लिये सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से ईमानदार प्रयास किये जायेंगे।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन