OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम और एफएम के गढ़ से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया वोटर अधिकार यात्रा का ज़बरदस्त आग़ाज़, सचिन पायलट के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा रायगढ़

16 सितंबर मंगलवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी वोटर अधिकार यात्रा का ज़बरदस्त शंखनाद कर दिया है, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस की राजनीति में बड़ी तेज़ी से उभरते युवा विधायक देवेंद्र यादव सहित वोटर आधिकार यात्रा में शामिल होने आये कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की ख़ूब बखिया उधेड़ी साथ ही चुनाव आयोग द्वारा कथित वोट चोरी के मामले में केंद्र सरकार को भी नहीं बख़्शा। सचिन पायलट ने तो चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के नियमों में किये गये बदलाव को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया और साफ़तौर पर ऐलान कर दिया कि अब “वोट चोरी” बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रायगढ़ के प्रगति नगर अतिक्रमण हटाने वाली घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आई है, लोगों को बेघर करके परेशान किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार चंद ताक़तवर पूंजीपतियों के लिए ही काम करती है, उन्होंने प्रगति नगर को खाली कराए जाने के पीछे कुछ बड़े बिल्डर्स को सीधा लाभ दिलाये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ योजना ख़त्म किए जाने के मुद्दे के साथ वोट चोरी मामले पर भी राज्य और केंद्र सरकार को लपेटते हुए वोट चोरी करके सत्ता में बैठने का आरोप लगाया।
वोटर अधिकार यात्रा में उमड़े जनसैलाब के बीच मौजूद खरसिया विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भी प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना ख़त्म कर लोगों को परेशान करने का आरोप सरकार पर लगाया साथ ही उन्होंने रायगढ़ से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं के साथ रैली में आए तमाम स्थानीय जनता को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस रैली में लोग स्वत:स्फूर्त आए हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वोट चोरी का मुद्दा आम लोगों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा है।
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने खरसिया विधायक उमेश पटेल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनमें अपने पिता शहीद नंदकुमार पटेल की छवि दिख रही है, उन्होंने मंच से कहा कि जब भारी जनसैलाब के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणदास महंत रैली में लड़खड़ाने लगे, तब उमेश पटेल और देवेंद्र यादव ने मिलकर सहारा दिया, सचिन पायलट ने विश्वास जताया कि आनेवाले दिनों में पार्टी के ऐसे सभी युवा नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी को भी इसी तरह संभालते रहेंगे।
वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी। हज़ारों की तादाद में लोग रैली में शामिल हुए और यात्रा समापन के वक़्त सभा के दौरान स्टेशन चौक ईलाक़े का आवागमन पूरी तरह जाम हो गया। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के आग़ाज़ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खरसिया विधायक उमेश पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, स्थानीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कला साहित्य बिरादरी ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का “अनुपम” सम्मान, मसल्स फ़ैक्टरी जिम परिसर में हुआ गरिमामय आयोजन

    कलाकारों साहित्यकारों ने साझा किये अनुपम पाल से अपने व्यक्तिगत और संस्थागत जुड़ाव के अनुभव, नई ज़िम्मेदारी के लिए दी शुभकामनायें बीते एक फरवरी की शाम ग्रैण्ड माॅल की पांचवीं…

    शहरी ग़रीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, हर ग़रीब तक निर्बाध पहुंच रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं

    स्वस्थ नागरिक सशक्त छत्तीसगढ का संकल्प ज़मीनी स्तर पर हो रहा साकार छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन