SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा वृंदावन बन गया बलगी का जूनापारा, बिसेन परिवार ने किया संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन, विद्वान कथाव्यास आचार्य गोपाल मिश्र के श्रीमुख से अविरल बही भागवत कथा में हज़ारों श्रोताओं ने लगाये गोते

कोरबा जिले अंतर्गत बलगी जूनापारा क्षेत्र के निर्मल स्वीट्स के बगल में बिसेन राजपूत परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा महायज्ञ का आयोजन बीते नौ सितंबर से किया गया, पहले दिन कथा महात्म्य हुआ, फिर अगले दिन से श्रीमद् भागवतकथा शुरू हुई, जो कि हर रोज़ दोपहर बाद से शुरू होकर देर शाम तक जारी रही, श्री वृंदावन धाम से पधारे देश के उभरते कथा व्यास आचार्य गोपाल मिश्र जी के श्री मुख से अविरल प्रवाहित होने वाली भागवत गंगा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही है, श्रीमद् भागवतकथा के सभी प्रसंगों को विस्तार के साथ सरल और सहज अंदाज़ में श्रोताओं तक पहुंचाने का काम कथा-व्यास द्वारा व्यासपीठ से किया जा रहा है, श्रीमद् भागवतकथा के दौरान संगीत मंडली का भी एक अलग ही प्रभाव निकल कर आ रहा है, भजनों के माध्यम से भी श्रोताओं को श्रीमद् भागवतकथा से जोड़कर रखा जा रहा है, वहीं हर दिन कथा के कुछ ख़ास प्रसंगों में बिसेन परिवार की बहू बेटियों की कलात्मक सहभागिता से सजीव झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे कथा स्थल पर मौजूद तमाम धर्मपारायण श्रोता भाव विह्वल हो उठे। जिस दिन से श्रीमद् भागवतकथा की शुरुआत हुई है, उसी दिन से निर्धारित समय में बलगी सहित आसपास के क्षेत्र के श्रोताओं की मौजूदगी बिसेन परिवार के नवनिर्मित आवास परिसर में भव्यता के साथ तैयार किये गये कथा पंडाल में हो जाती है, श्रोताओं में महिलाओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, आयोजक बिसेन परिवार द्वारा कथा सुनने आने वाले भक्तों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, बिसेन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भगवत कथा की पूर्णाहुति सोलह सितंबर मंगलवार को होनी है, श्रीमद् भागवतकथा स्थल पर मौजूद सभी भक्तों में अपार श्रद्धा और समर्पण का भाव भी देखा जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का विश्राम 16 सितंबर को पूर्णाहुति और भंडारा प्रसाद के साथ होना है, जिसके लिए बिसेन परिवार द्वारा भव्यता के साथ व्यवस्थाएं की गई हैं।

ग़ौरतलब है कि कोरबा जिला अंतर्गत छुरी निवासी प्रतिष्ठित बिसेन परिवार के श्रीमती प्यारी सिंह, बनवाली सिंह-जमुना सिंह, प्रभुचरण सिंह-लता सिंह, हरगोविंद सिंह-शारदा सिंह, आशीष सिंह-अपर्णा सिंह ने पारिवारिक एकजुटता और समर्पण के साथ अपने दिवंगत परिजनों ब्रह्मलीन गिरिवर सिंह, हनुमान सिंह की पावन स्मृति में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया, जिसमें बलगी, छुरी श्रेत्र के लोगों के अलावा बिसेन परिवार के अलग अलग जगहों में निवासरत रिश्तेदारों और प्रियजनों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कुल मिलाकर अगर कहें तो एक सप्ताह तक बलगी का समूचा जूनापारा क्षेत्र मथुरा वृन्दावन की तरह महसूस किया जाने लगा था।

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन