“देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद


इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का घेराव किया गया, छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रभारी आशिका कुजूर के निर्देश में युवा कांग्रेस द्वारा संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने रायगढ़ से सत्तापक्ष की जनविरोधी नीतियों को लेकर बेहद मुखर रहने वाले जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए। केंद्र सरकार द्वारा की जा रही विवादित यूएस ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में संसद घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया, देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद की। संसद घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यूएस के साथ की गई ट्रेड डील को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ़ बताया। इस मौक़े पर आशीष जायसवाल ने कहा कि ” भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, ऐसी ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था कमज़ोर होगी और स्थानीय उद्योगों पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा।” आशीष ने यह भी कहा कि “युवा कांग्रेस देश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फ़ैसले वापस नहीं लिए तो देशभर में आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।” रायगढ़ से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संसद घेराव में भाग लेकर सरकार के खिलाफ़ अपना आक्रोश ज़ाहिर किया और केंद्र सरकार देशहित में निर्णय लेते हुए ट्रेड डील वापस लेने की मांग भी की।





































