OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

“देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद

इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का घेराव किया गया, छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,  जिला प्रभारी आशिका कुजूर के निर्देश में युवा कांग्रेस द्वारा संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने रायगढ़ से सत्तापक्ष की जनविरोधी नीतियों को लेकर बेहद मुखर रहने वाले जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए। केंद्र सरकार द्वारा की जा रही विवादित यूएस ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में संसद घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया, देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद की। संसद घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यूएस के साथ की गई ट्रेड डील को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ़ बताया। इस मौक़े पर आशीष जायसवाल ने कहा कि ” भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, ऐसी ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था कमज़ोर होगी और स्थानीय उद्योगों पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा।” आशीष ने यह भी कहा कि “युवा कांग्रेस देश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फ़ैसले वापस नहीं लिए तो देशभर में आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।” रायगढ़ से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संसद घेराव में भाग लेकर सरकार के खिलाफ़ अपना आक्रोश ज़ाहिर किया और केंद्र सरकार देशहित में निर्णय लेते हुए ट्रेड डील वापस लेने की मांग भी की।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध कोसा विरासत सहेजे संपन्न हुआ ताना-बाना समारोह, परंपरागत शिल्प कौशल और कला का दिखा समागम, पीढ़ियों पुरानी बुनाई परंपरा को हिंडाल्को की पहल ने दिया विस्तार

    रायपुर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की आजीविका एवं सामाजिक विकास पहल कोसाला ने बीते दिनों रायपुर में “ताना-बाना समारोह” का आयोजन किया, इस अवसर पर हिंडाल्को के वरिष्ठ नेतृत्व, बुनाई कारीगर…

    नहीं रहे सेवानिवृत्त BSNL कर्मी  दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्राची विहार से पंजरी प्लांट मुक्तिधाम के लिये सोमवार की सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

    रायगढ़। रविवार की सुबह अतरमुड़ा क्षेत्र के प्राची विहार निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा का दुःखद निधन हो गया, वे भारतीय संचार निगम लिमिटेड BSNL से सेवानिवृत्त थे। उनकी अंतिम यात्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन