रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस क्लब रायगढ़ सिटी ऐसी ही एक प्रतिबद्ध संस्था है जिसने 29 अप्रेल 1976 को अपनी स्थापना के बाद से ही अब तक के 50 बरस के सफ़र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण जैसे क्षेत्र में एकजुटता के साथ कई कार्य किये हैं। 42 सदस्यों के साथ शुरू हुआ लाॅयंस रायगढ़ स्टील सिटी का संस्थागत ढांचा आज भी मज़बूत बना हुआ है, स्थापना के दौर से संस्था के दो वरिष्ठ सदस्य शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. केदारनाथ पटेल और सागरमल अग्रवाल आज भी इस संस्था से जुड़े हुए हैं। अपनी स्थापना के 50 बरस पूरे होने पर लायंस क्लब रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा 22 अप्रेल बुधवार की शाम ट्रिनिटी होटल में स्वर्ण जयंति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ़ लायन विजय अग्रवाल, मुख्य वक्ता पीएमसीएस पीडीपी लाॅयन प्रीतपाल बाली सहित संस्था के कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। स्वर्ण जयंति समारोह के दौरान लाॅयन स्टील सिटी की फैमिली मीट भी होनी है।
स्वर्ण जयंति समारोह के संबंध में विस्तार से जानकारी एक औपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान लायंस क्लब स्टील सिटी के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई। पत्रकार वार्ता के दौरान लाॅयंस स्टील सिटी के अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा, पूर्व डीजी शैलेष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, संजय अग्रवाल मौजूद थे।




























