OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने सशक्त माध्यम बना रंगमंच : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और नारायणपुर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हीरा मानिकपुरी के निर्देशन में तैयार नाटक “चंदा-चकोर” का आज होगा मंचनराष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और नारायणपुर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हीरा मानिकपुरी के निर्देशन में तैयार नाटक “चंदा-चकोर” का आज होगा मंचन

रंगमंच की सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर होगा चक्रधर समारोह के अंतिम दिवस का मंच

रायगढ़। कहते हैं छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सल गतिविधियों का पूरी तरह ख़ात्मे हो गया है, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के साझा ऑपरेशन में बड़े पैमाने पर हार्डकोर नक्सली या तो मार दिये गये हैं या फिर अधिकांश ने बंदूक का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और उनके परिवारजनों के लिये सरकार की पुनर्वास नीति भी धरातल पर उतार दी गई है, इसी नीति के तहत् बस्तर में पुनर्वास केंद्र संचालित किये जा रहे हैं और इसी नीति के तहत् संचालित अलग अलग तरह की गतिविधियों को जरिया बनाकर पुनर्वास केंद्र में रह रहे पूर्व नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जा रही है। इन्हीं कोशिशों का एक सुक़ून देने वाला परिणाम नारायणपुर से “चंदा-चकोर” नाट्य प्रस्तुति के रूप में निकलकर आया है।

यह नाटक नारायणपुर में जिला प्रशासन और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से बीते दिनों संपन्न हुई नाट्य शिविर में तैयार किया गया था, इस नाट्य शिविर में पुनर्वास केंद्र के पूर्व नक्सलियों और उनके परिवारजनों के अलावा नारायणपुर की जेन ज़ी ने हिस्सा लिया था, शिविर का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक हीरा मानिकपुरी ने किया और “चंदा-चकोर” नाटक तैयार करवाया। इस नाटक में तक़रीबन 50 लोगों ने काम किया, नाटक का संगीत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ही स्नातक गरिमा दिवाकर ने तैयार किया, आर्ट एण्ड क्राफ़्ट का जिम्मा अरुण भांगे (बिलासपुर) ने संभाला है। नाटक “चंदा-चकोर” के कुछ सफल शोज़ नारायणपुर में हो चुके हैं, चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस साल सभी कलाओं की समावेशी ख़ास विधा रंगमंच को अंतिम दौर में शामिल किया, जिसके परिणामस्वरूप आज 23 दिसंबर बुधवार की शाम समारोह के समापन अवसर पर नाटक “चंदा-चकोर” की प्रस्तुति होनी है, वैसे तो इस नाटक की अवधि तक़रीबन एक घंटे है मगर आयोजन समिति द्वारा प्रस्तुति के लिये महज़ 20 मिनट दिये गये हैं लिहाज़ा नाटक के मूल कथ्य के साथ ज़रूरी संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने के लिये नाटक के कुछ हिस्से निर्देशक हीरा मानिकपुरी ने एडिट कर दिये हैं। बहरहाल, नारायणपुर के नवोदित रंगकर्मी बेहतर कल, बेहतर समाज और बेहतर देश के सपने का ताना-बाना लेकर रायगढ़ पहुंच चुके हैं, अब बारी रायगढ़ की है इन तमाम कलाकारों की प्रतिभा का सम्मान करने की…..शाम 8:30 बजे नाटक देखने चक्रधर समारोह में आयें, इतना तो तय है कि नाटक में बस्तर का लोक संगीत और बस्तरिया जन-जीवन मंच पर देखना आपको अलग ही अनुभूति देगा।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन