इस अंचल में खनन के लिये काम कर रही औद्योगिक संस्था हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सीएसआर यानि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी बेहद संवेदनशील है, अपने परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर हिंडाल्को का सीएसआर विभाग बारहों महीने मिशन मोड में काम करता है। हिंडाल्को ने सीएसआर गतिविधियों के संचालन के लिये नवसृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति को साथ जोड़ा है, इस सक्रिय एनजीओ द्वारा बीते 27 सितंबर रविवार को “स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्य दीप 3.0” कार्यक्रम के तहत् बांजीखोल गांव में सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड , गारे पलमा IV/4 द्वारा नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़, स्वास्थ्य विभाग और लालपुर ग्राम पंचायत के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. व्ही. के. अम्बवानी और डॉ. एस. के. मिश्रा ने अपनी समर्पित सेवाएं दीं, शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बुज़ुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित कुल 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श, बीपी और शुगर जांच की गई तथा डाॅक्टर की सलाह पर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच पुषराम भगत,उनकी प्रतिनिधि गुरवारी भगत और उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो सका।
शिविर की सफलता में नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से किशोर पटनायक, दुर्गा शंकर नायक, प्रकाश राठिया, श्रीमती भांजनी गुप्ता, श्रीमती संतोषी मेहर, श्रीमती दीपा सिंग, श्रीमती संतोषी सिदार, श्रीमती चंद्रावती राठिया ग्राम संगठन की महिलाएं ,मितानिन श्रीमती ललिता राठिया (बालजोर) का भी ख़ास योगदान रहा। “आरोग्य दीप 3.0” कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में हिंडाल्को सीएसआर की एक महत्वपूर्ण पहल है, आने वाले दिनों में परियोजना क्षेत्र के 8 गांवों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सीएसआर विभाग और नवसृजन संस्था लगातार सक्रियता बनाये हुए हैं।








































