OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

हिंडाल्को का आरोग्यदीप अभियान :तीसरे चरण में CSR विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, नवसृजन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बढ़ती जा रही हैं हेल्थ कैंप की कड़ियां

  • health
  • October 24, 2026
  • 0 Comments

तमनार अंचल के बांजीखोल गांव के सामुदायिक भवन में बीते 22 अक्टूबर गुरूवार को हिंडाल्को के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्यदीप अभियान के मौजूदा तीसरे चरण के तहत् विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आंखों और दांतों से संबंधित रोगों पर फ़ोकस रखा गया, नेत्र रोगों के विशेषज्ञ  डाॅ. राजेश जज्ञासी और दंतरोग विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीनारायण ने शिविर के दौरान कुल 68 ग्रामीणों का परीक्षण किया, जिनमें से 34 मरीज़ों को दवाओं और चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया साथ ही 34 मरीज़ों के दांतों की जांच के बाद ज़रूरी दवायें निःशुल्क दी गईं, इन सभी मरीज़ों को खानपान से जुड़ी ख़ास जानकारी भी दी गई।

हिंडालको द्वारा प्रायोजित बांजीखोल के विशेष स्वास्थ्य शिविर में एक ओर जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. राकेश जज्ञासी और दंतरोग विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीनारायण सहित नेत्र सहायक लक्ष्मी सारथी, लैब टेक्नीशियन गीता सिदार ने अपनी समर्पित सेवाएं दीं वहीं सरपंच पुशराम भगत, सरपंच प्रतिनिधि गुरवारी भगत, हिंडाल्को के सीएसआर विभाग प्रमुख रंजना नाग, नीलकंठ पटेल, आंचल चौहान ने स्वास्थ्य शिविर को ज़रूरतमंद आम ग्रामीणों की आसान पहुंच का बनाने में बेहतर माहौल और सुविधायें मुहैया कराईं। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से अपने बेहतर टीम नेटवर्क के साथ काम कर रही नवसृजन शिक्षा एवं जनसेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी), ललिता त्रिपाठी (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी), उपाध्यक्ष किशोर पटनायक (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी), सचिव दुर्गाशंकर नायक, दीपा सिंह, संतोषी सिदार, संतोषी मेहर, भंजनी गुप्ता और चंद्रवती राठिया की विशेष भूमिका रही। ग़ौरतलब है कि हिंडाल्को द्वारा अपने परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों तक बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्य दीप अभियान की निरंतरता नवसृजन एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बनाकर रखी गई है जिसमें उन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण का भी जुड़ाव हर शिविर में दिखाई भी देता है।

  • Related Posts

    • health
    • October 23, 2026
    • 2 views
    25 अक्टूबर को आरएल हॉस्पिटल में पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल की ओपीडी, अग्रिम पंजीयन करायें

    शहर के गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल. हॉस्पिटल में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर संजय अग्रवाल 25 अक्टूबर रविवार को रायगढ़…

    • health
    • September 6, 2026
    • 38 views
    वरिष्ठ ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ गौनियाल रविवार 6 सितंबर को आरएल हॉस्पिटल में रहेंगे उपलब्ध

    6 सितंबर रविवार को गौशाला रोड स्थित डॉ आर.एल. हॉस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन