
6 सितंबर रविवार को गौशाला रोड स्थित डॉ आर.एल. हॉस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल रायगढ़ आ रहे हैं । डॉक्टर गौनियाल आज रविवार की दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे, इस दौरान वे पंजीकृत मरीज़ों का जाँच के साथ इलाज भी करेंगे। डॉ आर .एल. हॉस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में इसके लिए सभी ज़रूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक़ डॉ. सुनील गौनियाल सीने मे दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, जल्दी थक जाना, अनियमित ह्रदय गति, जी मचलना, सीने में जलन, पेट और पीठ में दर्द, बायें कंधे या बांह से बाएं शरीर मे दर्द फैलना जैसी बीमारियों की जाँच और उपचार करेंगे।













































