शहर के गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल. हॉस्पिटल में मरीज़ों की जाँच और परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर संजय अग्रवाल 25 अक्टूबर रविवार को रायगढ़ आ रहे हैं, दोपहर दिन के 11 बजे से 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे, इस दौरान वे पंजीकृत मरीज़ों की जाँच व इलाज करेंगे। डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में इसके लिए हमेशा की तरह पूरी तैयारी कर ली गयी है, अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक़ डॉ. संजय अग्रवाल पित्त की थैली, पेट में गैस और एसीडिटी की समस्या, सीने मे जलन, खाना और पानी का अटकना, पीलिया और हेपेटाइटिस की समस्या, शराब जनित रोग, पेट में भारीपन, जी मचलाना , पित्ताशय और पित्तनली की पथरी, ख़ूनी उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट के छाले, पेट और आंत में कैंसर, फ़ंगल इन्फ़ेक्शन, पित्त की नलि के कैंसर की जाँच, लिवर से संबंधित बीमारियों की जाँच एंव उपचार करेंगे। इसके लिए अस्पताल के अधिकृत मोबाइल नंबर 9179618171 में अग्रिम पंजीयन किया जा रहा है, असुविधा के बचने के लिए मरीज़ों से अग्रिम पंजीयन करने की अपील अस्पताल प्रबंधन ने की है।








































