

बीते दिनांक 14 नवंबर शनिवार को तमनार अंचल में संचालित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे-पेलमा IV/4 कोल खनन क्षेत्र बालजोर के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग(CSR) और रायगढ़ से संचालित प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय ग़ैर सरकारी संस्था NGO नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग तमनार के मार्गदर्शन में सुदूर वनांचल क्षेत्र के 9 परियोजना गांवों में लोगों के उनके घर में स्वास्थ्य सेवाएं देने स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् पांचवां सामान्य स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 84 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, इस शिविर में 66 ग्रामीणों का बीपी चेक किया गया, जिनमें से 12 उच्च रक्तचाप व 1 निम्न रक्तचाप वाले मरीज़ मिले, जिन्हें निःशुल्क दवाईयों के साथ उचित परामर्श भी दिया गया। इसके साथ ही 63 ग्रामीणों का शुगर टेस्ट किया गया, जिसमें 13 लोगों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला, ऐसे सभी मरीज़ों को निःशुल्क दवाईयां दी गईं और खानपान के बारे में भी बताया गया। शुगर, बीपी के अलावा आंख, दांत, हड्डी, माहवारी और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज़ भी मिले, जिन्हें कोडकेल में आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी गई। डोंगामहुआ गांव के शिविर में सारसमाल पंचायत के उप सरपंच राजेंद्र पटेल उनकी टीम ने विशेष सहयोग दिया साथ ही मितानिन श्रीमती अहिल्या सिदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तोषकुमारी सिदार सहित महिला स्वास्थ्य सहायता समूह SHG की दीदीयों की सक्रियता भी उल्लेखनीय रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. के. मिश्रा और डॉ. व्ही. के. अम्बवानी के साथ नर्सिंग, फॉर्मा स्टाफ सुश्री गीता सिदार ने भी अपनी सेवाएं दीं। नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से सचिव दुर्गाशंकर नायक, उपाध्यक्ष किशोर पटनायक के अलावा पूर्णचन्द्र पटेल, प्रकाश राठिया, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार की सक्रियता की वजह से शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।




ग़ौरतलब है की इसी नवम्बर महीने की गुज़री 4 तारीख को लालपुर सड़क में नेत्र एवं दंत रोगों का तीसरा विशेष स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 80 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, इनमें से 54 लोगों ने आँखों की जांच करायी, डाॅक्टर की सलाह पर 44 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, इसके अलावा 24 लोगों ने दंत चिकित्सक से भी परामर्श लिया। शिविर के दौरान 51 लोगों का बीपी चेक किया गया और 17 लोगों की CBC एवं अन्य जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया था साथ ही 27 लोगों का शुगर टेस्ट किया गया, शिविर में आने वाले मरीज़ों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
डॉ राजेश जज्ञासी (दंत चिकित्सक), डॉ दिव्यकरण टोप्पो (नेत्र विशेषज्ञ), लक्ष्मी प्रसाद सारथी (नेत्र सहायक), जय सारथी (लेब टेक्नीशियन) और सुश्री गीता सिदार (नर्सिंग स्टाफ) ने अपनी सेवाएं दीं। लालपुर सरपंच पुशराम भगत, पंच प्रमोद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया।

बीते 7 नवंबर को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग और नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर बालजोर में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से किशोरावस्था की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया और सर्वाइकल कैंसर पर विशेष रूप से उन्मुखीकरण किया गया। नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ के सचिव दुर्गाशंकर नायक द्वारा कैंसर के विषय में चरणबद्ध तरीक़े से बताते हुए प्रकार, कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। ख़ासतौर पर सर्वाइकल कैंसर के संबंध में बताते हुए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा
वायरस) वैक्सीन पर भी चर्चा की गई, इस कार्यक्रम में 45 बालिकाओं की उपस्थिति रही। कैंसर उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ से प्रकाश राठिया, श्रीमती चंद्रावती राठिया, श्रीमती दीपा सिंह, श्रीमती संतोषी सिदार की भी उपस्थिति रही।
हिंडाल्को इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड के CSR से सुश्री आँचल चौहान ने आरोग्य-दीप कार्यक्रम को गांव गांव तक पहुंचाकर ज़रूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविरों का लाभ पहुंचाने के लिये नवसृजन के साथ प्रतिबद्धता और समर्पण भावना से काम कर रही हैं, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के कारण परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों में हिण्डालको के प्रति सकारात्मक धारणा तेज़ी से बन रही है।








































