बीते 26 नवंबर गुरूवार को लालटंकी बहिदार पारा निवासी उमेश त्रिपाठी के बेटे, भारत और रमेश त्रिपाठी के भतीजे देवाशीष त्रिपाठी (नंटू) का दुःखद निधन हो गया, अपने मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से अपनों के बीच वे हमेशा प्रिय रहे हैं यही बड़ी वजह है कि उनके परिचितों और परिजनों के बीच शोक की लहर है।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह 10:30 बजे लालटंकी के पास बहिदार पारा स्थित निवास से सर्किट हाउस मुक्ति धाम के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। ख़बर बयार परिवार की तरफ़ से देवाशीष की पावन स्मृतियों को नमन् और उनकी आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गई है।








































