SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

तमाम ख़ूबियों वाले डायमंड सर्कस से बढ़ रही जन्माष्टमी मेले की रौनक

जनमाष्टमी मेले के अवसर पर लंबे अंतराल के बाद फिर एक बार  रायगढ़ में डायमंड सर्कस का सेटअप लग चुका है, शहर के सावित्री नगर मौदहापारा में डायमंड सर्कस संचालित है, जिसमें मणिपुर, असम,बंगाल राज्यों के अलावा अफ्रीका, इथोपिया से भी सर्कस के लिए मशहूर कलाकार शामिल हैं। सर्कस की बात हो रही है और जानवरों की बात छोड़ दें, ऐसा भला कैसे हो सकता है, मगर सरकारी गाईड लाईन के मुताबिक़ अब जानवरों को नहीं रखा जा सकता, लिहाज़ा जानवरों के बिना सर्कस का संचालित करना करना किसी चुनौती से कम नहीं है, बावजूद इसके कुछ विदेशी कलाकारों को भी शामिल करके सर्कस को ज़िंदा रखा गया है और सर्कस देखने वाले लोगों को भरपूर मनोंरंजन परोसा जा रहा है। बीते मंगलवार को सर्कस  परिसर में एक औपचारिक प्रेसवार्ता में डायमंड सर्कस के मैनेजर एमडी हुसैन ने बताया कि “इससे पहले भी कई बार डायमंड सर्कस रायगढ़ में संचालित किया गया था, जिसे लोगों ने ख़ूब पसंद किया था, उम्मीद है कि इस बार भी लोग बड़ी तादाद में सर्कस देखने पहुंचेंगे और निराश भी नहीं होंगे क्योंकि हमने उनके मनोरंजन के लिए दो घंटे का पूरा पैकेज तैयार करके रखा है। रोज़ाना दोपहर 3 से 5, शाम 5 से 7 और रात 7 से  9 बजे तक कुल तीन शो संचालित होंगे जिसमें तक़रीबन महिला पुरुष मिलाकर कुल दो दर्ज़न सर्कस कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।” एमडी हुसैन ने स्थानीय पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि बीते कई दशकों से वे सर्कस का कारोबार कर रहे हैं, हमारे साथ जुड़े कई लोगों ने कम कमाई होने के कारण धीरे धीरे दूसरे कारोबार का रुख कर लिया, लेकिन हम ऐसा इसलिए नहीं कर पाए, क्योंकि हमें सर्कस के कारोबार को छोड़कर किसी दूसरे कारोबार की समझ नहीं है।” उन्होंने यह भी बताया कि “हम सर्कस की आखिरी पीढ़ी हैं, हमारे बाद की पीढ़ी सर्कस का वजूद बरकार रख पायेगी, इसकी उम्मीद ना के बराबर है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन