OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

चक्रधर संगीत महाविद्यालय के बच्चों ने “नाद मंजरी 2024” में किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन: सभी वर्ग की प्रतियोगिताओं में मिली क़ामयाबी

कलागुरू वेदमणि सिंह ने दी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं

(चक्रधर संगीत महाविद्यालय की”नाद मंजरी”में कलात्मक प्रस्तुति)

ग़ुज़रे दो से चार अगस्त तक बिलासपुर में नाद मंजरी 2024 का आयोजन किया गया, इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह में रायगढ़ से संचालित चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय से लगभग 48 छात्र/ छात्राओं ने नृत्य और संगीत की अलग अलग विधाओं में प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतर प्रस्तुतियां दीं और पुरस्कृत हुये, जिनमें प्रमुख रूप से – कथक नृत्य(सब जूनियर ग्रुप) में अपर्णा गुप्ता, कृतिका साव, अनन्या सिंह, काम्या विश्वकर्मा, नैना देवांगन, आराध्या चौधरी ने तृतीय, कथक नृत्य(जूनियर ग्रुप) से आद्रिका यादव, रिया बरेठ, तेजी पैंकरा, आराध्या सोनी, मान्या राठौर और आकांक्षा तिवारी ने द्वितीय, सेमी क्लासिकल नृत्य(जूनियर ग्रुप) में प्राची गुप्ता, कोमल राणा, रोशनी राणा, सृष्टी विश्वकर्मा, आयुषी गुप्ता, सृष्टी कुशवाहा और आध्या चौधरी ने द्वितीय, कथक नृत्य ट्रायो जूनियर में शुभ्रा पांडे, अन्कृति मिरी एवं वंशिका शर्मा ने तृतीय, सब-जूनियर कथक नृत्य (एकल) में तमन्ना विश्वास प्रथम, माइनर सेमी क्लासिकल नृत्य आन्वी देवांगन ने द्वितीय, ओपन वेस्टर्न डांस में सिमरन कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया, इसी कड़ी में गायन विधा के अंतर्गत शास्त्रीय गायन एकल (सब जूनियर) राग्यांश महंत प्रथम, आर्यन पटेल ने द्वितीय, जूनियर एकल में सुहाना वर्मा ने प्रथम, उप-शास्त्रीय गायन (जूनियर) में श्रेया नायक ने द्वितीय तथा शास्त्रीय गायन (ओपन एकल) में सत्रिका टंडन ने तृतीय स्थान अर्जित किया, नाद मंजरी समिति द्वारा इस उपलब्धि के लिये प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, इस उपलब्धि से सभी प्रतिभागियों ने चक्रधर संगीत महाविद्यालय के गुरूजनों और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया।
बिलासपुर में हर साल आयोजित होने वाले नाद मंजरी कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर नृत्य, संगीत कला प्रतियोगिता और महोत्सव के रूप में पहचान बनाता जा रहा है, इस प्रतिष्ठित आयोजन को पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के दिशा निर्देशन में न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले कार्तिक कथक नृत्य केंद्र, गोस्वामी म्यूजिक क्लासेस, राग मंच संगीत महाविद्यालय बिलासपुर और नाद मंजरी समिति बिलासपुर द्वारा इससाल भी व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया, बिलासपुर के कोनी के कृषि महाविद्यालय आडिटोरियम में यह समारोह पूरी गरिमा के साथ संपन्न हुआ, इस समारोह में माइनर, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर के साथ ही ओपन श्रेणियों में संगीत की तीनों विधाओं – गायन, वादन और नृत्य के साथ कला (ड्राइंग/पेंटिंग्स) में छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक नगरों से आये कला साधकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
यह आयोजन नवोदित कलाकारों के लिये ऐसा शानदार मंच साबित हुआ, जहाँ साधनारत कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो सका, यह गरिमामय आयोजन कार्तिक कथक नृत्य केंद्र के डायरेक्टर भूपेंद्र बरेठ, न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल, नाद मंजरी संगीत समिति बिलासपुर के सदस्य डॉ चन्दन सिंह (श्रृंगार मणि),देवेन्द्र गोस्वामी और संगीत शिक्षक साहिल सिंह बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, निर्णायक मंडल मे तनुश्री चौहान और रमाकान्त त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा, इस आयोजन में नवोदित कलाकारों की गरिमामय प्रस्तुति के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’, रायगढ़ के संगीत साधकों, और प्रतिभागियों के परिजनों ने आयोजन समिति को शुभकामनायें दी हैं।

  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन