SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

CJI ने केंद्र सरकार को जस्टिस खन्ना के नाम के साथ भेजी भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की सिफ़ारिश

भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना होंगे, मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को अगला सीजेआई बनाने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश भी कर दी है। संभवतः आगामी 10 नवंबर को जस्टिस खन्ना भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे, क्योंकि इसी दिन सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ सेवानिवृत हो रहे हैं। अगले सीजेआई जस्टिस खन्ना तक़रीबन साढ़े छः महीने 23 मई 2025 तक इस पद पर रहेंगे। केंद्र सरकार ने स्थापित नियमों के तहत सीजेआई से पिछले शुक्रवार को अनुरोध किया गया था कि वह अपने उत्तराधिकारी का नाम सुझाएं, इसी के जवाब में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह सिफ़ारिश की है। जस्टिस संजीव खन्ना भारतीय न्यायपालिका में अपनी निष्पक्षता और कानूनी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत होने से पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं, उन्हें 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था, जस्टिस खन्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस हंसराज खन्ना के भतीजे हैं।

आईये जानते हैं कौन हैं जस्टिस खन्ना?
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था, उनके पिता जस्टिस देवराज खन्ना भी दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे और मां सरोज खन्ना एलएसआर डीयू में लेक्चरार थीं, यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। 1980 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद वहीं से लॉ में एडमिशन लिया था। वकालत की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने 1983 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में एक वकील के रूप में इनरोल कराया था। शुरुआत में तो दिल्ली के तीस हज़ारी परिसर में प्रैक्टिस शुरू की, इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में विविध क्षेत्रों में प्रेक्टिस की। 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के एडिशनल जज के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी, इसके बाद 2006 में स्थायी तौर पर न्यायाधीश बनाए गए थे।2006 से 2019 तक हाईकोर्ट में जज का कार्यभार संभालने के बाद 18 जनवरी 2019 को उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

  • Related Posts

    गांधीनगर की स्वर्णिम यूनिवर्सिटी में इस नवरात्रि तैयार हुई दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक पोशाक

    स्वर्णिम स्टार्टअप, इनोवेशन यूनिवर्सिटी, NIF और PTN News ने दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक नवरात्रि पोशाक का रिकॉर्ड बनाने के लिए किया कोलेब्रेशन गुजरात गांधीनगर के अडालज स्थित स्वर्णिम स्टार्टअप…

    अब यात्री ट्रेनों के परिचालन की मिलेगी सही जानकारी, रेल्वे बोर्ड चेयरमेन ने सभी ज़ोन के लिए जारी किया हिदायती पत्र

    भारतीय रेलवे बोर्ड ने सभी 17 ज़ोन को यात्री ट्रेनों की स्थिति के बारे में सही और विश्वसनीय जानकारी नहीं देने या ग़लत जानकारी देने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन