OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

विवादित बयानों ने फिर विवादों में आये जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सुप्रीमो अमित बघेल, क्षेत्रवाद के नाम पर ज़हर घोलने की नाकाम कोशिश

(अपने कुल आराध्य महाराजा अग्रसेन के ख़िलाफ़ अमर्यादित टिप्पणी से नाराज़ रायगढ़ का अग्रवाल समाज)

(अग्रोहाधाम रायगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल)

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जिसमें मिनी भारत की तस्वीर दिखाई देती है, गर्व के साथ ऐसा इसलिए कह सकते हैं कि यहां हर प्रांत के भाषा-भाषी, खान-पान, कला-संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं परंपराओं और विचारधाराओं से जुड़े लोग बिना किसी भय के आपस में मिल जुलकर रहते हैं, छत्तीसगढ़ में कभी क्षेत्रवाद को लेकर क़ानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बनने पाई, मगर अमित बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने 2018 से 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ में क्षेत्रवाद के नाम पर नफ़रत फैलाना शुरू किया, इस ग़ैर राजनैतिक दल (बाहरी तौर पर) ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोक पर्व पूस पुन्नी के अवसर पर कई शहरों में लाठी रैली निकालनी शुरू की। रायगढ़ के संदर्भ में अगर बात करें तो पहली बार 20 जनवरी 2019 को लाठी रैली का आयोजन किया गया था, रैली में अमित बघेल भी शामिल हुआ था, एक दिन पहले 19 जनवरी की रात बोईरदादर क्षेत्र में इनके लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, अगले दिन रामलीला मैदान से अनुशासनहीनता के साथ रैली शुरू हुई और कुछ दूरी पर ही सत्तीगुड़ी चौक में काशी पेट्रोल पंप (पुराने) के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राजेश जाटवर पर लाठियों से हमला करके घायल किया गया था। रैली आगे बढ़ी तब पंजाबी, मारवाड़ी, सिंधी, मराठी, गुजराती, दक्षिण भारतीय, यूपी बिहार से आकर छत्तीसगढ़ में बसे लोगों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक नारों के जरिए ज़हर घोलने का काम किया गया, पुलिस और प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और थाने में मामला दर्ज़ किया था, रैली के बाद शाम को रामलीला मैदान में इनकी सभा नहीं होने दी गई थी।

(जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सुप्रीमो अमित बघेल)

इस बीच अलग अलग मौक़ों पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना सुप्रीमो अमित बघेल नज़र तो आये, मगर ज़ुबान से क्षेत्रवाद के नाम पर ज़हर उगलना थोड़ा कम कर दिया, अभी हाल ही में अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के कुल आराध्य महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के आराध्य झूलेलाल को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करके छत्तीसगढ़ कीक्षशांत फिज़ाओं में क्षेत्रवाद का ज़हर घोलने का काम किया है। अमित बघेल के इस विवादित बयान की पृष्ठभूमि में वो मामला है जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था, हालांकि जानकारी सामने आते ही आरोपी व्यक्ति कि गिरफ़्तारी भी हो गई है पर अमित बघेल की ज़ुबान लगातार ज़हर उगल रही है। दुर्भाग्य तो ये है कि छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता या मंत्री ने अमित बघेल और उसकी संस्था के ख़िलाफ़ ज़ुबान नहीं खोली।

इधर अपने कुल आराध्य महाराजा अग्रसेन के अपमान से नाराज़ अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पुलिस को शिक़ायत दर्ज़ कराई है, वहीं सिंधी समाज ने भी सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए पुलिस को अमित बघेल के ख़िलाफ़ लिखित शिक़ायत सौंपी है। अब छत्तीसगढ़ सरकार को तय करना है कि क्षेत्रवाद के नाम पर अलग अलग समाज के आराध्य महापुरुषों के बारे में अशालीन टिप्पणी करने वाले अमित बघेल और उसके साथियों के ख़िलाफ़ सख़्ती बरतनी है भी या नहीं।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन